Home

अनुमंडल पदाधिकारी की अध्यक्षता में हुई प्रखंड अनुश्रवण समिति की बैठक

  • पोषण अभियान के लक्ष्य को प्राप्त करने का दिया गया निर्देश
  • जिला पदाधिकारी द्वारा किया गया है पोषण गतिविधियों की तारीफ
  • कैश-एप्प के माध्यम से होती है कुपोषित बच्चों की निगरानी

कटिहार(बिहार)पोषण अभियान पर चल रही गतिविधियों की जानकारी लेने एवं सम्बंधित दिशा निर्देश जारी करने के लिए सदर अनुमंडल पदाधिकारी शंकर सरण ओमी की अध्यक्षता में प्रखंड अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित की गई.

आयोजित बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी ने पोषण सम्बंधित चल रही गतिविधियों की जानकारी ली एवं इसे सुचारू रूप से आगे भी चलाने व पोषण अभियान के लक्ष्य प्राप्त करने हेतू दिशा-निर्देश जारी किए. बैठक में नगर निगम मेयर विजय सिंह, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, आपूर्ति पदाधिकारी, चिकित्सा पदाधिकारी, पंचायती राज पदाधिकारी, कार्यक्रम पदाधिकारी, केयर अधिकारी निशांत कुमार, पिरामल फाउंडेशन के अधिकारी, सीडीपीओ सदर लक्ष्मी कुमारी, सीडीपीओ ग्रामीण संगीता कुमारी, महिला पर्यवेक्षिका आदि उपस्थित रहे.

गली-मोहल्लों तक पहुँचे पोषण सन्देश :
अनुश्रवण समिति की बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी शंकर सरण ओमी ने कहा कि लोगों में पोषण के महत्व एवं उपयोगिता की जानकारी पहुंच सके, इसलिए पूरे सितंबर माह को पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है. इसकी जानकारी गली-मोहल्लों में उपस्थित सभी लोगों तक पहुँचनी चाहिए. इसके लिए सभी प्रखंडों में जागरूकता रथ पूरे माह नियमित रूप से चलाया जाए. आंगनवाड़ी सेविकाएँ लोगों को कुपोषण से लड़ने के लिए सभी जरूरी जानकारियां घर-घर में दें. स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान रखने एवं हाथ धोने के तरीकों के बारे में भी लोगों को बताया जाए.

पोषण सम्बधी चलाए जा रहे गतिविधियों की जिलाधिकारी ने की है तारीफ :
अनुश्रवण समिति की बैठक में यह बताया गया कि जिला पदाधिकारी कंबल तनुज द्वारा जिले में चलाई जा रही पोषण गतिविधियों की तारीफ की गई है. पोषण माह में सेविकाएँ लोगों को पोषण की जानकारी देने के साथ ही अन्य क्रियाकलापों द्वारा भी लोगों को जागरूक कर रही हैं. क्षेत्र में अलग-अलग जगह रंगोली बनाकर एवं मेहंदी लगवाकर लोगो को पोषण के प्रति जागरूक किया जा रहा है जो काबिलेतारीफ है. जिलाधिकारी के आदेशानुसार मतदाता जागरूकता अभियान भी पोषण माह के साथ साथ ही मनाया जा रहा है. इसलिए जिलाधिकारी ने लोगों को मतदान के लिए भी जागरूक करने संबंधी निर्देश दिए हैं.

लक्ष्य प्राप्त करने पर दिया गया जोर :
बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा पोषण लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए के सलाह एवं निर्देश दिए गए. सभी सीडीपीओ को पोषण माह 2020 के थीम “अपनी थाली- अपनी क्यारी”, “घर घर प्यारी पोषण थाली” आदि के अनुसार कार्ययोजना तैयार करने, आंगनवाड़ी केन्द्रों पर किचन गार्डन लगाए जाने एवं ऑर्गेनिक तरीकों से पौष्टिक आहार का उत्पादन करने लोगों को भी इसकी जानकारी देने सम्बंधित जानकारी बैठक में दी गई. जीविका कार्यकर्ताओं को किचेन गार्डेन के लिए पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित करवाने का निर्देश दिया गया. इसके अलावा अनुमंडल पदाधिकारी ने अन्य सभी विभागों को आपस में समन्यवय स्थापित कर लोगों तक पोषण सम्बधी लाभ पहुँचाने के निर्देश दिए गए हैं.

कैश-एप्प के माध्यम से होती है कुपोषित बच्चों की निगरानी :

पोषण अभियान के जिला समन्वयक अनमोल कुमार गुप्ता ने बताया कि आईसीडीएस कैश (ICDS-CAS) एप्प के माध्यम से वास्तविक समय में अति कुपोषित ,कुपोषित बच्चों की निगरानी की जा रही है, जिस के द्वारा उनकी ग्रोथ मॉनिटरिंग पर प्रखंड, जिला, राज्य एवं केंद्र टीम की नजर होती है. इससे उन्हें सहयोग पहुँचाने में आसानी होती है. सेविकाओं के द्वारा अपने पोषक क्षेत्र के सभी लोगों की डाटा एंट्री कैश एप्प में की जाती है जिससे सभी जानकारी आईसीडीएस कैस के पोर्टल पर उपलब्ध हो जाती है. इस सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल से कुपोषण के खिलाफ जंग में बहुत सहयोग मिलता है .

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

2 weeks ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago