Home

कोरोना संक्रमण से ब्लड सेंटर नहीं होंगे प्रभावित, सतर्क रहकर स्वैच्छिक रक्तदान की अपील

• राष्ट्रीय रक्त संचरण परिषद ने जारी की गाइडलाइन्स
• ब्लड सेंटर के बेहतर परिचालन में स्वैच्छिक रक्तदान की जरूरत
• ब्लड ट्रांस्फ्यूजन से संक्रमण फैलने का खतरा नहीं
• सुरक्षित रक्तदान एवं ब्लड ट्रांस्फ्यूजन सर्विसेज के लिए दिए गए दिशा-निर्देश

पूर्णिया(बिहार)कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच कई आपातकालीन चिकित्सकीय सेवाओं को बाधित होने से बचाने के प्रयास किये जा रहे हैं. इसी कड़ी में ब्लड सेंटर के बेहतर परिचालन पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है. देश भर के कई ब्लड सेंटरों को कोरोना संक्रमण को लेकर असमजंस की स्थिति पैदा हुयी है. वहीँ कोरोना को लेकर स्वैच्छिक रक्तदान करने वालों के मन में भी कई सवाल खड़े हो रहे हैं. इसको लेकर राष्ट्रीय रक्त संचरण परिषद (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार) के निदेशक डॉ. शोबिनी राजन ने गाइडलाइन जारी कर इस संबंध में विस्तार से जानकारी दी है. साथ ही स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटीज एंड स्टेट ब्लड ट्रांस्फ्यूजन काउंसिल को दिशा-निर्देश का अनुपालन करते हुए ब्लड सेंटर में खून की उपलबध्ता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है.

स्वैच्छिक रक्तदान पर निर्भर है ब्लड सेंटर :
पत्र के माध्यम से बताया गया कि ब्लड केन्द्रों का परिचालन स्वैच्छिक रक्तदान पर ही निर्भर करता है. थेलेसेमिया, गंभीर एक्सीडेंट, गर्भवती महिलाएं एवं गंभीर रूप से बीमार लोगों को आपातकाल स्थिति में खून की निरंतर जरूरत होती है. ब्लड की जरूरत पूरी करने के लिए पर्याप्त मात्रा में खून का स्टॉक होना जरुरी है. इसके लिए सुरक्षा मानकों का ध्यान रखते हुए ब्लड कलेक्शन एवं स्वैच्छिक रक्तदान को जारी रखने की जरूरत है. कोरोना संक्रमण के मद्देनजर ब्लड कलेक्शन एवं स्वैच्छिक रक्तदान के दौरान जरुरी एहतियात बरतने की भी सलाह दी गयी है.

ब्लड ट्रांस्फ्यूजन से संक्रमण फैलने का खतरा नहीं :
अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एस. के. वर्मा ने बताया कि पिछले दो दशकों के दौरान उभरे अन्य दो कोरोनावायरस (एसएआरएस एवं एमइआरएस-कोरोनावायरस) में कभी भी ट्रांस्फ्यूजन से संक्रमण फैलने के मामले सामने नहीं आए हैं. अमेरिकन एसोसिएशन ब्लड बैंक, यूएस-एफडीए एंड सीडीसी ने भी ब्लड ट्रांस्फ्यूजन से कोरोना संक्रमण फैलने की कोई पुष्टि नहीं की है. उनके द्वारा ब्लड कलेक्शन प्रतिष्ठानों को कोई अतिरिक्त कार्रवाई का सुझाव नहीं दिया गया है. यह बताया गया है कि व्यक्तियों को रक्तदान प्रक्रिया के माध्यम से या ट्रांसफ्यूजन के माध्यम से कोविड-19 के प्रसार का जोखिम नहीं है, क्योंकि श्वसन वायरस आमतौर पर रक्तदान या ट्रांस्फ्यूजन के माध्यम से नहीं फैलता है.

रक्तदाताओं के लिए दिए गए सुझाव:

• जो रक्तदाता विदेश या संक्रमित क्षेत्र से आए हों, उन्हें अगले 28 दिन तक रक्तदान करने के लिए मना किया गया है.
• जो रक्तदाता किसी कोरोना संक्रमित मरीज के नजदीकी सम्पर्क में आया हो, उन्हें भी अगले 28 दिन तक रक्तदान करने के लिए मना किया गया है.
• जो रक्तदाता कोरोना संक्रमित हैं, उन्हें उनके उपचार के बाद एवं पूर्णता ठीक होने के बाद ही रक्तदान करने की सलाह दी गयी है.

ब्लड कलेक्शन प्रतिष्ठानों को भी सतर्क रहने की जरूरत :

• ब्लड डोनेशन साईट पर सामाजिक दूरी बरतने की जरूरत.
• ब्लड डोनेशन साईट पर हेल्थ वर्कस को संक्रमण रोकथाम के लिए हाथों की सफाई, संदिग्ध कोरोना रोगी से नजदीकी संपर्क में आने से बचना, मास्क. ग्लव्स एवं कैप का इस्तेमाल करने की सलाह दी गयी है. साथ ही इस्तेमाल की गयी मास्क, ग्लव्स एवं कैप को सुरक्षित रूप से डिस्पोज करने की भी सलाह दी गयी है.
• डोनर को कोरोना के विषय में जानकारी देना एवं डिस्प्ले के माध्यम से भी डोनर को जागरूक करना.

Mani Brothers

Leave a Comment
Share
Published by
Mani Brothers

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

4 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 week ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 week ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 week ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago