Home

जिरादेई में मिला खून से लथपथ हुआ अधेड़ का शव,हत्या कर शव फेकने की आशंका

पैकेट से मिले डीएल से हुई शव की पहचान

बिहार(सीवान)जिले के जीरादेई थाना क्षेत्र के अकोल्हि मध्य विद्यालय के पास सोमवार की सुबह एक अधेड़ की खून से लथपथ शव मिलने के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल हो गया है।मृतक की पहचान बड़हरिया थाना क्षेत्र के स्व. योगेश्वर प्रसाद का 50 वर्षीय पुत्र महेश्वर प्रसाद के रूप में हुई है। शव देखने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी जीरादेई थाने की पुलिस को दी।

इसके बाद पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सीवान भेज दिया है।मिली सूचना में बताया गया है की मृतक के पेट में अपराधियों ने कई बार चाकू से हमला किया है।मौके पर पहुंचे लोगों ने आशंका जाहिर किया है की अपराधियों ने अधेड़ की हत्या करने के बाद यहां मध्य विद्यालय के पास लाकर फेंक दिया होगा। इधर घटना के बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को मामले की जानकारी दी।घटना के संबंध में आसपास के लोगों ने बताया कि सुबह टहलने के लिए वह अपने घर से बाहर निकले तो स्कूल की तरह पहुंचे तभी उनकी नजर सड़क के किनारे खून से लथपथ एक अधेड़ पर पड़ी। जिसके बाद लोग आनन-फानन में भागते हुए उसके पास पहुंचे और देखा कि अधेड़ की मौत हो गई है। उसका पूरा शरीर खून से लथपथ है। पेट में कई जगहों पर तेज धारदार हथियार जैसे जख्म के निशान हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई भारी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी जानकारी जीरादेई थाने को दी। घटना के बाद पहुंची पुलिस ने मृतक के पैकेट से मिले ड्राइवरी लाइसेंस के आधार पर उसकी पहचान की।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

4 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

7 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

7 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 week ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago