नालंदा(बिहार)जिले के रहुई प्रखंड क्षेत्र के भागन बीघा ओपी थाना क्षेत्र के बबूरबन्ना में रविवार की देर शाम पैसे के विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गई। इस घटना में दोनों पक्ष से कुल 5 लोग घायल हैं।घायलों के परिजनों के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।घायल लोगों में सूरज कुमार,मनोज कुमार,अवधेश कुमार रविदास,अविनाश कुमार रविदास एवं राहुल कुमार शामिल है।मारपीट के संबंध में बताया जा रहा है की मनोज कुमार ईट भट्ठा पर लेबर सप्लाई करने का काम करता है।
जिसे अवधेश कुमार रविदास के द्वारा मजदूर उपलब्ध कराया जाता था। पैसे देने के बावजूद अवधेश कुमार रविदास के द्वारा मनोज कुमार को मजदूर उपलब्ध नहीं कराए गए और करीब 180000 रुपए अवधेश कुमार रविदास के यहां बकाया रह गया। इन्हीं पैसों में से 15000 रुपये आज देने की बात तय हुई थी। जिसे अवधेश कुमार रविदास के द्वारा नहीं दिया गया। इसी में दोनों पक्षों में तू-तू मैं-मैं हुई और देखते ही देखते खूनी संघर्ष हो गया। इस घटना में एक पक्ष से पिता-पुत्र मनोज कुमार और सूरज कुमार, जबकि दूसरे पक्ष से पिता-पुत्र और पोता अविनाश कुमार रविदास, अवधेश कुमार रविदास एवं राहुल कुमार घायल हो गया। जिन्हें परिजनों के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।
भागन बीघा ओपी थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है। पैसे के विवाद में मारपीट की घटना हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
छपरा(बिहार)पंजाब के फगवाड़ा में आयोजित (बालक एवं बालिका वर्ग) 29वीं जूनियर नेशनल सेपक टकरा चैंपियनशिप…
Leave a Comment