महाराजगंज(सीवान)पूर्व से चले आ रहे भूमि विवाद को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों के बीच हुई खूनी संघर्ष।जिसमें दोनों पक्ष से चार व्यक्ति गम्भीर रुप से घायल हो हुए है।
घायलों का महाराजगंज पीएचसी में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। जिसमे एक पक्ष के एक व्यक्ति की स्थिति चिंताजनक होनेपर बेहतर इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल रेफर किया गया। घटना थाना क्षेत्र के नखास चौक की है। घटना के संबंध मे बताया जाता है कि पुरानी बाजार निवासी इसमाइल कुरैशी और मौना कुरैशी के बीच पूर्व से भूमि विवाद चला आ रहा था। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इस बीच शुक्रवार को शाम करीब चार बजे दोनों पक्ष में किसी बात को लेकर तू तू मैं मैं होने लगी। मामला तू तू मैं मैं से आगे बढ़ते हुए खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई। जिसमें दोनों पक्ष से चार लोग घायल हो गए। एक पक्ष से रौशन कुरैशी व फिरोज कुरैशी घायल हो गए तो दूसरे पक्ष से मौना कुरैशी व सफुल्लाह कुरैशी घायल हो गए। परिजनों ने आनन फानन में पीएचसी लाया जहां दोनों पक्ष के घायलों का प्राथमिक उपचार की गया। घटना के बाद दो गुटों के बीच तनाव कायम है।लोगों ने बताया कि पारंपरिक हथियार और कुदाल से एक- दूसरे पर हमला बोला गया। इस घटना की सूचना स्थानीय थाने को भी दी गई है। समाचार लिखे जाने तक स्थानीय अस्पताल में दोनों पक्ष के घायलों और घायलों का बयान लेने के लिए पुलिस को सूचना भेजी गई थी।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment