महाराजगंज(सीवान)थाना क्षेत्र के बंगरा गांव में मंगलवार की शाम को 6.30 बजे आपसी विवाद में दो पक्षों में हुई खूनी संघर्ष।खूनी संघर्ष में दोनों पक्ष एक दूसरे पर लाठी डंडे से जम कर प्रहार किए।
जिसमें दोनों पक्ष से एक एक व्यक्ति घायल हो गए। एक पक्ष से घायल संदीप कुमार साह पिता नागेंद्र साह बताया जा रहा है तो दूसरे पक्ष से जितेंद्र यादव का नाती घायल हुआ है। एक पक्ष से गंभीर रूप से घायल संदीप कुमार साह के परिजनों ने आनन फानन में महाराजगंज पीएचसी लाए जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत को देखते हुए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मारपीट की घटना की सूचना प्राप्त हुई है मौके पर पुलिस गई है, मामले की जांच पड़ताल कर रही है। किस बात के लिए मारपीट हुआ है अभी इसका खुलासा नहीं हुआ है।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment