torwartprofi zweiradhelm vitalwerte sonnensparo schutzschritt echtwork buerogaming gasgrillprofi damenrucksack दो गांव में हुई आपसी विवाद में खूनी संघर्ष तीन घायल, एक रेफर मारपीट के आरोप में एक युवक गिरफ्तार - गौरी किरण
Homeक्राईमदेशबिहार

दो गांव में हुई आपसी विवाद में खूनी संघर्ष तीन घायल, एक रेफर मारपीट के आरोप में एक युवक गिरफ्तार

भगवानपुर हाट(सीवान)थाना क्षेत्र के दो अलग अलग गांव में गुरुवार को हुई आपसी विवाद में खूनी संघर्ष में तीन लोग घायल हुए है।जिसमे सहसराँव गांव के गोबिंद कुमार को पड़ोसी युवक ने डाब से हमला कर घायल कर दिया।

जिसमें गोबिंद कुमार का हाथ का नस कट गया है।घायल गोबिंद को इलाज के लिए आननफानन में सीएचसी में भर्ती कराया गया।

जहां चिकित्सकों ने चिंताजनक स्थिति को देखते हुए सीवान सदर अस्पताल रेफर कर दिया गनीमत रहा कि जिस वक्त गोबिंद कुमार पर परोसी ने हमला किया उस वक्त पुलिस दिवा गस्त में जा रही थी।जिसे देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस ने दाब सहित हमलावर युवक को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार युवक गांव के ही बूटन महतो है।जबकि थाना क्षेत्र के मोरा गांव में आपसी विवाद को सुलझाने गए नबी हुसैन व गुड्डू हुसैन पर पड़ोसियों ने हमला कर दिया।

जिसमें दोनों लोग घायल होए।दोनों घायलों का इलाज सीएचसी में कराया गया।घायल गुड्डू हुसैन ने बताया कि मनान हुसैन,सद्दाम हुसैन व दिलशाद हुसैन अपने परिवार के साथ मारपीट कर रहे तभी हमलोग बीच बचाव के लिए गए तो हमलोगों पर हमला बोल दिया।थानाध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।