Home

मतदाता सूची शुद्धिकरण के लिए बीएलओ कर रहे घर-घर सत्यापन

गोपालगंज:भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान 2025 के तहत गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र में बीएलओ मतदाता सत्यापन का कार्य तेजी से कर रहे हैं। इसी क्रम में बीएलओ ने उप निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. शशि प्रकाश राय का मतदाता के रूप में सत्यापन किया। उन्हें गणन प्रपत्र उपलब्ध कराया गया। नियमानुसार सभी जरूरी दस्तावेज़ संलग्न कर डॉ. राय से हस्ताक्षर लिए गए।

इसके बाद बीएलओ ने BLO ऐप से प्रपत्र को तुरंत डिजिटाइज कर डेटा अपलोड किया। इस प्रक्रिया में पारदर्शिता, प्रमाणिकता और तकनीकी दक्षता का पूरा ध्यान रखा गया। इस मौके पर डॉ. राय ने कहा कि हर पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में होना जरूरी है। बीएलओ का यह कार्य सराहनीय है। इससे अन्य लोग भी प्रेरित होंगे। डिजिटलीकरण से पारदर्शिता बढ़ी है और समय की बचत हो रही है।

जिला निर्वाचन पदाधिकारी पवन कुमार सिन्हा के निर्देशन में जिले के सभी बीएलओ घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन, फॉर्म संग्रहण और डिजिटाइजेशन में जुटे हैं। जिला निर्वाचन पदाधिकारी स्वयं क्षेत्र भ्रमण कर कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं। सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि आयोग के नियमों के अनुसार समय पर गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा करें।

इस अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को शुद्ध, त्रुटिरहित और अद्यतन बनाना है। ताकि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में सभी मतदाता निर्बाध रूप से मतदान कर सकें। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने नागरिकों से अपील की है कि वे बीएलओ से संपर्क कर दस्तावेज़ों के साथ गणन प्रपत्र भरें और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लें।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

4 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

4 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

4 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago