Home

बीएमजीएफ की नौ सदस्यीय टीम तीन दिवसीय दौरे पर पहुंची पूर्णिया

प्रसव कक्ष, एसएनसीयू, बच्चा वार्ड सहित कई अन्य वार्डो का बारीकियों के साथ किया गया निरीक्षण:
गर्भवती महिलाओं को अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं को गहनता के साथ की पड़ताल: केयर इंडिया

पूर्णिया(बिहार)शिशु मृत्यु दर को कम कराने में राज्य सरकार की ओर से स्वास्थ्य विभाग एवं सहयोगी संस्थाओं द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है। इन्ही प्रयासों और गतिविधियों के अवलोकन के लिए स्वास्थ्य विभाग एवं बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन (बीएमजीएम) के अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों ने सहयोगी संस्थाओं के साथ मिलकर प्रसव कक्ष, मैटरनिटी वार्ड, ऑपरेशन थियेटर, कंगारू मदर केयर (केएमसी), एसएनसीयू, बच्चा वार्ड सहित कई अन्य विभागों का बारीकियों के साथ निरीक्षण किया गया। पिरामल स्वास्थ्य की ओर से जीएमसीएच के सभागार में स्वास्थ्य एवं पोषण के क्षेत्र में हो रहे कार्यो को लेकर अपनी प्रस्तुति दी गई। वही शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सह हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर माता स्थान जाकर विभिन्न तरह की दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं को गहनतापूर्वक जांच किया गया। बीएमजीएफ की नौ सदस्यीय टीम ज़िले के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण को लेकर अपने तीन दिवसीय प्रवास यात्रा पर पूर्णिया पहुंची है। इन नौ सदस्यीय टीम में जेन दोनोफ़्रियो, मनप्रीत सिंह, मेलिसा माइल्स, सुभाषिनी रामास्वामी, जोसेफ़ सलमा, आकाश मल्लिक, सुनीता कृष्णन, अभिजीत अरुण पाठक, गुड़िया के अलावा केयर इंडिया के राज्य प्रतिनिधि शरद चतुर्वेदी, डॉ पंकज कुमार मिश्रा, डॉ इंद्रनाथ बनर्जी मुख्य रूप से शामिल हैं।

गर्भवती महिलाओं को अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं को लेकर किया गया निरीक्षण: केयर इंडिया
केयर इंडिया के डिटीएल आलोक पटनायक ने बताया कि शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को बिल मेलिंडा एंड गेट्स फाउंडेशन (बीएमजीएफ) के द्वारा सहयोग किया जाता हैं। अस्पताल में गर्भवती महिलाओं को मिलने वाली सभी तरह की सुख- सुविधाओं को गहनतापूर्वक निरीक्षण किया गया है। बिहार ही नहीं बल्कि देश के विभिन्न राज्यों में स्वास्थ्य विभाग के साथ जुड़कर वितीय सहायता करने वाली अंतरास्ट्रीय संस्था बिल मिरिंडा एंड गेट्स फाउंडेशन सहयोग करती है। ताकि भारत की चिकित्सीय व्यवस्था सुदृढ हो सकें। हालांकि स्वास्थ्य के क्षेत्र में पहले से बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लक्ष्य कार्यक्रम, कायाकल्प योजना, राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक ( NQAS) कार्यक्रम, नियमित टीकाकरण, अनमोल, सुमन, प्रसव कक्ष, एसएनसीयू, एनआरसी, एनबीसीसी,एनबीएसयू, केएमसी, स्तनपान, पोषण, सहित कई अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में तकनीकी रूप से प्रशिक्षित करती है।
इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ.अभय प्रकाश चौधरी,जीएमसीएच के अधीक्षक डॉ.वरुण कुमार ठाकुर,आरपीएम कैशर इक़बाल,डीपीएम सोरेंद्र कुमार दास, डीसीक्यूए डॉ अनिल कुमार शर्मा, केयर इंडिया के डिटीएल आलोक पटनायक,चंदन कुमार सिंह, डॉ सनोज कुमार यादव, सनत गुहा,सिविला सबेस्टियन, सुधा मुरगेसन,सिफार के डीपीसी धर्मेंद रस्तोगी, पिरामल स्वास्थ्य एवं जपाइगो के प्रभात ठाकुर एवं विनय गुप्ता अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

4 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

4 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

4 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago