मुंगेर(बिहार)राज्य में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियो की सुरक्षा को लेकर सरकार पूरी तरह सजग है। पंचायत प्रतिनिधि खुद की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन से बाडीगार्ड की मांग कर सकते है। जांच के उपरांत संबंधित जन प्रतिनिधी पर किसी मामले में आरोपित नहीं है, तो छह माह के लिए सुरक्षाकर्मी उपलब्ध कराया जा सकता है।
यह जानकारी शनिवार को परिसदन में पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा पंचायत प्रतिनिधी अपनी सुरक्षा खुद करने के लिए लाइसेंसी हथियार रख सकते है। जिलाधिकारी के यहां आवेदन करें।समूचित जांच प्रक्रिया के बाद हथियार का लाइसेंस उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होने कहा कि 23 दिसंबर धरहरा प्रखंड के आजिमगंज पंचायत के मुखिया परमांनंद टुड्डू की हत्या नक्सलियों ने कर दी थी। कई नामजद आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीन माह के अंदर स्पीड ट्रायल चलाकर कड़ी सजा मिले, इसकी मांग न्यायालय से की जाएगी।
मुंगेर की भाषा अंगिका है, ऐसे में नौनिहालों को फायदा पहुंचेगा
पंचायती राज मत्री सम्राट चौधरी ने बताया की केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की ओर से पेश किए गए आम बजट में प्रधानमंत्री ई-विद्या योजना के तहत एक चैनल, एक क्लास योजना का विस्तार करने का प्रावधान दिया गया है। 200 ई-विद्या चैनल खोले जाएंगे इसमें कक्षा पहली से लेकर 12 वी तक के बच्चे आनलाइन और डिजिटल फार्म में पढ़ सकते है।
इससे मैथली, भोजपुरी और अंगिका जैसी क्षेत्रीय भाषा के विकास में बड़ी मदद मिलेगी। मुंगेर की भाषा अंगिका है, ऐसे में नौनिहालों को फायदा पहुंचेगा।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment