बीपीएससी का वेबसाइट का मेंटेनेंस का काम होने के कारण 18 नवंबर से लेकर 20 नवंबर के बीच बंद था। जिसके कारण से अभ्यर्थी ना ही शिक्षक भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन भर पा रहे थे और न ही किसी भी परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पा रहे थे। मेंटेनेंस के बाद वापस से वेबसाइट आज से चालू हो गया है।
शिक्षक भर्ती परीक्षा फेस 2 के लिए करीब 6 लाख अभ्यर्थियों ने किया रजिस्ट्रेशन
शिक्षक भर्ती परीक्षा फेस 2 में शामिल होने के लिए शुक्रवार शाम तक मध्य, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षक श्रेणी में लगभग 6 लाख के करीब अभ्यर्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया है। वहीं 3.46 लाख अभ्यर्थियों ने अपना आवेदन फॉर्म भी भर दिया था। इनके अतिरिक्त प्राथमिक शिक्षकों के लिए 13085 अभ्यर्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया।
लगभग 36 घंटे तक बंद रहा आयोग का वेबसाइट
बीपीएससी का वेबसाइट मेंटेनेंस के कारण 18 नवंबर की रात 8 बजे से 20 नवंबर के रात 8 बजे तक यानी लगभाब 36 घंटे तक बंद रहा। इसके कारण दूसरे चरण की प्राथमिक शिक्षकों की नियुक्ति के लिए रजिस्ट्रेशन, शुल्क भुगतान और आवेदन की प्रक्रिया प्रभावित रही।वही मध्य, माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षकों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी बंद रही। इसके साथ ही इस अवधि के दौरान अभ्यर्थी 32वीं न्यायिक सेवा मुख्य प्रतियोगिता परीक्षा का एडमिट कार्ड भी डाउनलोड नहीं कर पा रहे थे।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment