Home

दो वित्तीय वर्ष के लिए जिला स्वास्थ्य कार्ययोजना बनाने को लेकर किया गया मंथन: सिविल सर्जन

स्वास्थ्य कार्ययोजना बनाने को लेकर कार्यशाला आयोजित:

पूर्णिया(बिहार)जिला और प्रखंडस्तरीय स्वास्थ्य कार्ययोजना तैयार करने के बाद ही ज़िले के सभी क्षेत्रों में विभिन्न प्रकार की योजनाएं धरातल पर उतारी जाती हैं। उक्त बातें जिलास्तरीय स्वास्थ्य कार्य योजना तैयार करने को लेकर आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला के दौरान सिविल डॉ.सर्जन अभय प्रकाश चौधरी ने कही। कार्यशाला में स्वास्थ्य विभाग के जिला और प्रखंडस्तरीय अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।  सिविल सर्जन ने कहा कि यह कार्यशाला आगामी वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 की जिला स्वास्थ्य कार्ययोजना (डीएचएपी) तैयार करने को लेकर आयोजित की गयी है।राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय सह अस्पताल स्थित पारा मेडिकल एकेडमिक सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया था।इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ.अभय प्रकाश चौधरी, डीपीएम सोरेंद्र कुमार दास,जिला लेखा प्रबंधक पंकज कुमार मिश्रा,डीपीसी डॉ.सुधांशु शेखर, जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी आलोक कुमार, पिरामल स्वास्थ्य के जिला प्रमुख संजीव कुमार एवं डीटीएल आलोक पटनायक, यूनिसेफ के राजकुमार, सिफार के धर्मेंद्र रस्तोगी सहित जिले के सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी,अस्पताल प्रबंधक,बीएचएम और प्रखंड लेखापाल उपस्थित थे।

दो वित्तीय वर्ष की जिला स्वास्थ्य कार्ययोजना बनाने को लेकर किया गया मंथन: सिविल सर्जन
सिविल सर्जन डॉ.अभय प्रकाश चौधरी ने कहा कि जिला स्वास्थ्य कार्य योजना का मतलब यही होता है कि नागरिकों को स्वस्थ रहने के लिए आपको क्या करने की आवश्यकता है। साथ ही यह भी आपको बताता है कि स्वस्थ जीवन जीने के लिए आपको किन – किन सेवाओं और सहायता की आवश्यकता है। जिलास्तरीय अधिकारियों सहित कई अन्य के द्वारा योजना निर्माण को लेकर विस्तारपूर्वक विचार किया गया। वहीं वरीय अधिकारियों द्वारा अपने – अपने अनुभवों के आधार पर कई प्रकार की जरूरी  सलाह दी गयी। जिसके आधार पर आगामी कार्यक्रम कार्यान्वयन योजना (पीआईपी) तैयार करायी जाएगी।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

6 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago