Home

शहर के मालखाना चौक पर ब्रांडेड कंपनी के चश्मा घर का हुआ उद्घाटन

सारण(बिहार)जिले के छपरा शहर के मालखाना चौक स्थित ब्रांडेड अमन चश्मा घर का उद्घाटन शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक सह सदर अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. संजीव कुमार गुप्ता, डॉ. राजेश रंजन, डॉ. मंजय शर्मा, डॉ. शैलेश गुप्ता सहित कई अन्य के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर शहर के कई प्रतिष्ठित चिकित्सक, सामाजिक कार्यकर्ता, विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओ सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे।


आंखों में दिन में कम से कम दो बार शुद्ध पानी से धोना आवश्यक: नेत्र विशेषज्ञ

सदर अस्पताल के नेत्र विशेषज्ञ सह उद्घाटनकर्ता डॉ. संजीव कुमार गुप्ता ने बताया कि डाइट में विटामिन ए की मात्रा को बढ़ाने के लिए गाजर,पपीता और कीवी का सेवन करना जरूरी होता है। क्योंकि आंखों की रोशनी बढ़ाने में ज्यादा कारगर होता है। साथ ही आंखों की एक्सरसाइज करना चाहिए। हालांकि काफ़ी लंबे समय तक लैपटॉप और मोबाइल पर रहने से आंखों में परेशानी हो सकती है। इसके लिए अपने आंखों को आराम देना होता है। आंखों को दिन में दो से तीन बार ठंडे पानी से धोना चाहिए। क्योंकि सड़को पर उड़ने वाली धूल, प्रदूषण और तेज धूप से आंखों को बचाता है।

ब्रांडेड कंपनियों का चश्मा छपरा में मिलना हुआ शुरू: निदेशक
अमन चश्मा घर के निदेशक अरविंद कुमार गिरि ने बताया कि ब्रांडेड कंपनियों का चश्मा खरीदने के लिए पटना या अन्य बड़े बड़े शहरों में जाना पड़ता था लेकिन अब छपरा जैसे छोटे शहर में उपलब्ध हो गया है। क्योंकि आंखों की फोकसिंग मसल्स डैमेज हो जाने के कारण आंखों की रोशनी कम हो जाती है। इसके कारण चश्मा लगाने की जरूरत पड़ती है। आंखों में मौजूद फोकसिंग मसल्स के डैमेज होने के कई कारण होते हैं। समय रहते अगर सही उपाय अपनाया जाए तो इस प्रॉब्लम से बचा जा सकता है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago