ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र में बड़ी घटना की सूचना मिल रही है।जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।मिली सूचना के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के नेता के बुजुर्ग भाई ने अपने घर में लाइसेंसी गण से गोली मार ली। गोली की आवाज सुन परिजन मौके पर पहुंचे और तत्काल उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचे। लेकिन वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक पूर्व से डिप्रेशन में बताए जा रहे हैं, जिनका इलाज भी चल रहा था। मृतक बीजेपी के विधायक मोहन सिंह राठौड़ के चचेरे भाई बताए जा रहे हैं।घटना ग्वालियर के कंपू थाना क्षेत्र के जवाहर कॉलोनी की है। जब घर के बुजुर्ग अशोक सिंह राठौड़ जो कि लगभग 75 साल के थे। उन्होंने खाना खाकर अपने जवाहर कॉलोनी स्थित निवास पर कमरे में आराम करने चले गए थे। परिवार के बाकी सदस्य अपने-अपने कमरों में थे। तभी अचानक बगल के कमरे से गोली चलने की आवाज आई तो परिजन निकलकर आए तो देखा कि अशोक सिंह राठौड़ खून से लथपथ पड़े थे और पास ही उनकी लाइसेंसी गण पड़ी थी। खून देखकर पूरे परिवार में चीख और चिल्लाहट मच गई। परिजन उन्हें लेकर सीधे अस्पताल पहुंचे, चिकित्सकों द्वारा यहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment