Bright future found in knowledge of computer technology
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि), महेंद्रगढ़ में स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के अंतर्गत बी.टेक. के चार पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे है। इनमें से एक प्रमुख पाठ्यक्रम है- कम्प्यूटर सांइस एंड इंजीनियरिंग। विश्वविद्यालय में इस कोर्स के अंतर्गत 75 सीटें उपलब्ध हैं। बी.टेक.- कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में दाखिले केंद्रीय विश्वविद्यालय संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीयूसीईटी)-2020 के माध्यम से किए जा रहे हैं। दाखिले के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 23 मई, 2020 है।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर.सी. कुहाड़ ने बताया कि कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग में बी.टेक. करने वाले विद्यार्थियों का पसंदीदा कोर्स है। इस पाठ्यक्रम का संबंध इंजीनियरिंग तथा कम्प्यूटर विज्ञान से है। उन्होंने बताया कि आज का युग तकनीक का युग है और तकनीक के बिना जीवन की कल्पना भी करना आज मुश्किल हो गया है। भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में सॉफ्टवेयर कम्पनियों की बढ़ती संख्या से सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है कि टेक्नोलॉजिकल सेक्टर का विकास बहुत तीव्र गति से हो रहा है। इस पाठ्यक्रम को पूरा करने के बाद विद्यार्थी डाटाबेस मैनेजमेंट, एम्बेडेड सिस्टम्स, आईटी, टेलीकम्यूनिकेशन्स, मल्टीमीडिया, कंप्यूटर हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर इम्प्लीमेंटेशन, गेमिंग, वेब डिजाइनिंग, कंप्यूटर हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर मेंटेनेंस और अन्य संबंधित इंडस्ट्रीज में आसानी से करियर बना सकते हैं। साथ ही पाठ्यक्रम के पूर्ण होने पर कैंपस प्लेसमेंट की दिशा में भी विश्वविद्यालय प्रयास करता है। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में बी.टेक.-कम्प्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की 75 सीटों पर दाखिले के लिए पंजीकरण की अंतिम तिथि 23 मई है। पंजीकरण, योग्यता व दाखिले से संबंधित अन्य विवरण वेबसाइट www.cucetexam.in अथवा www.cuh.ac.in पर उपलब्ध है।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment