भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र में स्थित यदु साह गोपालजी बालिका प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज में मेधावी बच्चियों को सम्मानित करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में स्कूल की बच्चियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम देश भक्ति गीत,स्वागत गीत प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में पूर्व विधायक हेमनारायण साह,प्रो.रविंद्र राय,जिला पार्षद बबीता देवी,सोंधानी पंचायत की मुखिया चांदनी कुमारी शामिल रही।
जिसमे इंटरमीडिएट विज्ञान की छात्रा रुचि कुमारी,अदिति कुमारी और जैनब खातून,कला की छात्रा खातून,मैट्रिक की छात्रा निशा कुमारी,स्वाती कुमारी और अर्पणा को जिला पार्षद,पूर्व विधायक और मुखिया ने मेडल,डायरी के साथ ही साथ मुखिया चांदनी कुमारी ने एक एक हजार रुपया देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में प्राचार्य कृष्ण ठाकुर ने मेधावी बच्चियों को सम्मानित करने के बाद उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इसके उपरांत विद्यालय में जिला पार्षद के अनुशंसा पर बने पुस्तकाल का अतिथियों ने मुआयना की।
इस मौके पर प्रो.रविंद्र राय,युवा संत नागमणि,सियाराम प्रसाद,सुरेंद्र प्रसाद,मोमेंद्र कुमार राय,शिक्षक गौतम प्रसाद,शैलेश राम, मोख्तार अहमद,रंजू कुमारी,सुमन कुमारी,विवेक कुमार,भूषण साह,राजीव कुमार,मुन्नी कुमारी,इंद्रजीत कुमार,मुकुंद कुमार,मुकेश कुमार सहित अन्य शिक्षक शामिल रहे।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment