Home

निर्मम तरीके से गोद कर महिला की हत्या कर शव को झाड़ी में फेका,महिला की पति पुलिस हिरासत में

भगवानपुर हाट(सीवान)थाना क्षेत्र के कौड़ियां पंचायत के कौड़ियां तख्त टोला में एक महिला की निर्मम तरीके से गोद कर हत्या का मामल प्रकाश में आने से गांव में सनसनी फ़ैल गई।गुरुवार को ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव को बरामद किया।मृतक महिला कौड़ियां तख्त टोला गांव के पप्पू राम की 25 वर्षीय पत्नी पिंकू देवी बताई जाती है।मृतक के घर कुछ ही दूरी पर एक झाड़ी में खून से लथपथ महिला का शव ग्रामीणों ने देखा।जिसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संजीव कुमार,पीएसआई चांदनी कुमारी, रवि कुमार पुलिस बल के साथ स्थल पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया तथा पोस्टमार्टम में भेज दिया।घटना का कारण का खुलासा नहीं हो पाया है।लेकिन ग्रामीणों के चर्चा के अनुसार इस घटना के पीछे पति का हाथ बताया जाता है।

पुलिस पति पप्पू राम को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।पप्पू राम ने बताया की पत्नी मोबाइल पर लगी रहती थी।जब उससे पूछा जाता था तो वह अपनी बहन या दूसरे रिश्तेदार से बात करने की बात कहती थी।उसने कहा की वह राजमस्त्री का काम करता है।जब बुधवार के साम में वह घर लौटा तो पत्नी घर पर नहीं थी।काफी खोजबीन करने के बाद पता नहीं चला,गुरुवार को सूचना मिली की उसका शव खून से लथपथ झाड़ी में फेका गया है।मृतिका पिंकू देवी की शादी दस वर्ष पप्पू राम के साथ हुई थी।जिसे शिवम कुमार नामक एक पुत्र है।मृतिका का मायके गोरेयाकोठी थाना क्षेत्र के सिसई गांव में है।

पुत्री के मौत के सूचना पर मां का रो रो कर बुरा हाल

पुत्री पिंकू देवी की मौत की सूचना पाकर पहुंची मां कलावती देवी और पिता नैनकुमार राम का रो रो का बुरा हाल हो गया है।वही घटना की खबर मिलते घटना स्थल पर देखने वाले का भीड़ उमड़ गया है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

चोरी के दस कैमरा के साथ भगवानपुर हाट दो युवक को लकड़ी नवीगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार

लकड़ी नवीगंज(सीवान)जिला के लकड़ी नवीगंज थाना पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दो चोरों…

1 hour ago

महाराजगंज में नहीं पहुंचे तेजस्वी, लोग करते रहे इंतजार,वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से लोगों को किया संबोधित

सीवान:112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के महाराजगंज के बोर्ड मिडिल स्कूल के खेल मैदान में  महागठबंधन समर्थित…

2 weeks ago

कुर्मी चेतना महारैली के सूत्रधार सतीश कुमार फिर मैदान में

बरबीघा से निर्दलीय उम्मीदवार बन राजनीतिक समीकरणों में हलचल बरबीघा(शेखपुरा)1990 के दशक में बिहार की…

2 weeks ago

महाराजगंज में राजद प्रत्याशी विशाल जायसवाल को मिल रहा हैं सभी वर्गों का समर्थन

सीवान:जिले के 112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र में राजद प्रत्याशी विशाल कुमार जायसवाल को सभी वर्गों…

2 weeks ago

नीतीश कुमार ने हर वर्ग, हर क्षेत्र और हर समाज के लिए बिना किसी भेदभाव के काम किया:मनीष वर्मा

मनीष वर्मा ने अपने संबोधन में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा विपक्ष में बैठे लोगों…

2 weeks ago

राजद प्रत्याशी विशाल कुमार जायसवाल ने महाराजगंज में जन संपर्क कर मांगा आशीर्वाद

महाराजगंज(सीवान)जनसंपर्क यात्रा के तहत शनिवार को महराजगंज प्रखंड के विभिन्न पंचायतों और गाँवों में जनता…

3 weeks ago