बोकारो(झारखंड)साहेबगंज में आदिवासी पहाड़िया समाज की बेटी रूबिका उर्फ रेबिका की एक विशेष समुदाय के द्वारा दर्दनाक तरीके से गला दबाकर हत्या किए जाने उसके बाद उसको टुकड़ों में काटकर फेंके जाने के मामले को लेकर राज्य में राजनीति गर्म हो गई है। भाजपा बोकारो जिला अध्यक्ष भरत यादव की अगुवाई में बोकारो के नया मोड़ बिरसा चौक में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला जलाया गया। इस दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और आदिवासी समाज की बेटियों की रक्षा करने में मुख्यमंत्री को विफल बताया। जिलाध्यक्ष ने कहा दिल्ली का मामला शांत भी नहीं हुआ था कि साहेबगंज में एक आदिवासी बेटी का गला दबाकर हत्या कर दी गई और उसके शव को टुकड़े टुकड़े में काट दिया गया ।इस तरह के मामले एक विशेष समुदाय के द्वारा किया जा रहा है ।राज्य में आदिवासी के नाम पर सत्ता में आने वाले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आदिवासियों की रक्षा करने में पूरी तरह से फेल है। उन्होंने कहा देश में लव जिहाद के खिलाफ कानून बनना चाहिए और इसको लेकर भाजपा शासित राज्य काम भी कर रहे हैं। लेकिन इस राज्य में हेमंत सोरेन शर्मनाक बयान देकर लोगों को इस तरह की घटना के लिए चिंता करने की बात कह रहे हैं जो काफी दुर्भाग्यपूर्ण है।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment