Home

पत्रकारिता विश्वविद्यालय के माखनपुरम परिसर में बस सेवा शुरु, कुलपति प्रो.केजी सुरेश ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

भोपाल महापौर का कुलपति ने माना विशेष आभार

भोपाल(एमपी)माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय माखनपुरम में मंगलवार को बीसीएलएल की सरकारी बस सेवा शुरु हुई । विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.(डॉ) केजी सुरेश ने बस नंबर 303 को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बस सुविधा के शुरु होने से इसका सीधा लाभ विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को मिलेगा। प्रो.सुरेश ने इस सुविधा के लिए विशेष रुप से भोपाल नगर निगम की महापौर श्रीमती मालती राय का आभार व्यक्त किया।

प्रो. सुरेश ने इस अवसर पर कहा कि बस सेवा का लाभ विद्यार्थियों के साथ ही बिशनखेड़ी,सूरज नगर के निवासियों को भी मिलेगा । कुलपति प्रो. सुरेश ने कहा माखनपुरम परिसर में इससे पहले इंटरनेट कनेक्विटी की भी समस्या थी, लेकिन सोमवार को ही जियो का टॉवर परिसर में लग गया है, जिससे इंटरनेट संबंधी कोई समस्या अब नहीं होगी । बीसीएलएल के जनसंपर्क अधिकारी संजय सोनी ने जानकारी देते हुए बताया कि बस अयोध्या नगर, मिनाल रेसीडेंसी,जेके रोड,आईटीआई, कैरियर कॉलेज,अन्ना नगर,चेतक ब्रिज,ज्योति टॉकीज एमपी नगर,बोर्ड ऑफिस,डीबी मॉल,पर्यावास भवन,वल्लभ भवन,नई विधानसभा,बिड़ला मंदिर,रोशनपुरा चौराहा, रंगमहल चौराहा,जवाहर चौक,डिपो चौराहा,सहयाद्री, पर्यटन भवन,भदभदा,न्यायिक अकादमी,सूरज नगर तिराहे,सांई,बिशनखेड़ी,घुड़सवारी अकादमी होते हुए माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय माखनपुरम में सुबह 10.30 बजे पहुंचेगी। इसी तरह माखनपुरम परिसर से शाम 5.30 बजे बस अयोध्या नगर के लिए इसी रुट से वापस रवाना होगी। श्री सोनी ने कहा कि विद्यार्थियों व यात्रियों की संख्या बढ़ने पर बसों की संख्या बढ़ा दी जाएगी। बस सेवा के शुभारंभ अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. (डॉ) अविनाश वाजपेयी,समस्त विभागों के विभागाध्यक्ष,प्राध्यापक, अधिकारी,कर्मचारी विद्यार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित थे। बीसीएलएल के अधिकारी,कर्मचारी,चालक, परिचालक भी इस अवसर उपस्थिति थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

4 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

4 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

4 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago