byootee paarlar sanchaalika ek saptaah se gaayab praathamikee darj
भगवानपुर हाट (सिवान)थाना क्षेत्र के बादर जमीन गांव के सच्चिदा नन्द पांडेय ने थाने में अपनी पत्नी की गुमशुदगी का आवेदन दिया है। दिए आवेदन में उन्होंने बताया है की 27 वर्षीय पत्नी श्वेता कुमारी उर्फ डॉली का एक सप्ताह पूर्व से गुम हो गयी है इसी के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार को प्राथमिकी दर्ज किया है ।
उन्होंने अपने आवेदन में कहा है कि उनकी पत्नी विगत एक वर्ष से भगवानपुर बाजार में ब्यूटी पार्लर का संचालन करती थी।उन्होंने बताया है कि बीते 7 जुलाई को उनकी पत्नी घर से भगवानपुर हाट बाजार स्थित अपनी ब्यूटी पार्लर गई । जहां से वे पार्लर का कुछ समान खरीदने के लिए बसंतपुर गई । वे शाम तक वापस नहीं लौटी ।
काफी खोजबीन किया लेकिन पता नहीं चल सका । ज्ञात हो कि गायब महिला का मायके बसंतपुर थाना क्षेत्र के बसाव गांव में है । उनको दो बेटियां है । पहली बेटी तेजस्विनी 11 वर्ष एवं दूसरी बेटी पलक पांच वर्ष की है । पत्नी के अचानक गायब हो जाने पर पति खोजने के लिए दर दर खाक छान रहे है । इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैली हुई है ।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment