Home

बसंतपुर में दिव्यांगों का यूडीआईडी कार्ड बनाने को लगा शिविर

बसंतपुर(सीवान)जिले में दिव्यांगजनों के लिए यूनिक डिस्एबिलिटी आईडेंटिटी (यूडीआईडी) कार्ड बनाने का राह सुगम हो गई है। विशेष शिविर आयोजित करके दिव्यांगजनों से आवेदन और जरूरी दस्तावेज प्राप्त किया जा रहा है। बुधवार को बसंतपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान दिव्यांगजनों से दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आधार कार्ड या वोटर कार्ड, आवासीय प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज लिए गये और यूडीआईडी कार्ड बनाने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया गया।

इस दौरान रमेश कुमार पंचायत विकास मित्र व स्वास्थ्य प्रबंधक सरफराज अहमद समेत अन्य चिकित्सक और पदाधिकारी मौजूद रहे। निर्धारित समय अवधि के दौरान करीब 150 से अधिक दिव्यांगजनों का दस्तावेज लिया गया। बताया गया कि डीएम अमित कुमार पांडेय के आदेश के आलोक में आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के मद्देनजर सभी प्रमाणीकृत दिव्यांगजनों को अगस्त 2022 तक शत्-प्रतिशत यूडीआईडी कार्ड देने का लक्ष्य रखा गया है। इसको लेकर प्रमाणीकृत दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए वांछित दस्तावेजों का सत्यापन किया जा रहा है। बता दें कि बसंतपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में 10 व 11 और 12 मार्च को भी दिव्यांग शिविर आयोजित किया जायेगा । मौके पर प्रेम कुमार, मनोज कुमार खुशबु कुमारी, राधिका कुमारी आदि मौजूद थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

4 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

4 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

4 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

4 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago