Home

घर में पानी घुसने से नगंवा के ग्रामीण एनएच व नहर पर डाला डेरा

शुद्ध पे जल के लिए परेशान है ग्रामीण


भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र भिखमपुर पंचायत के नगंवा गांव व कौड़िया पंचायत के कौड़िया नालबंद टोला के ग्रामीणों के घरों में पानी घुस जाने से लोग अपने पशुओं के साथ परेशान है। घरों में पानी घुसने से नगवां गांव के लोग तत्काल अपना डेरा एनएच 331 के किनारे अपने परिजनों तथा पशुओं के साथ डालना शुरू कर दिया है। जबकि कौड़िया नालबंद टोला के लोग नहर पर अपने पशुओं के साथ रहने को मजबूर हो गए है।जहां उनके सामने स्वच्छ पे जल व भोजन की समस्या उत्पन्न हो गई है।

वही बाढ़पीड़ितों के बीच पहुचे महाराजगंज विधानसभा के प्रत्याशी अमित कुमार उर्फ अमित बाबा ने शुद्ध पे जल की व्यवस्था के लिए चापा कल लगवाने व राहत सामग्री का वितरण कराने का भरोसा दिलाया।वैसे तो प्रखंड के लगभग आधा दर्जन पंचायतों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है । जिसमे बड़कागांव,नगवां, कौड़िया नालबंद टोला, चौगेठिया,मलिकपुरा,माहना,महम्मदपुर, चक्रवृद्धि सहसरॉव प्रमुख रूप से शामिल है । अभी तक बाढ़ प्रभावित गांवो में प्रशासन के स्तर से कोई व्यवस्था नहीं पहुंचने से लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है।महम्मदपुर पंचायत के चकमुंदा गांव से अन्य पड़ोसी गांव से संपर्क टूट गया है क्योंकि चकमुंदा से बनकट मठिया जाने वाले पथ पर काफी तेज गति से पानी का बहाव हो रहा है । चकमुंदा गांव के अक्षयलाल राय,राजेश राय, मनीष कुमार,कल्लू राय , लक्ष्मण राय , टेंगर राय , सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि चकमुंदा गांव के पड़ोसी गांव सारण जिले के सहाजितपुर थाने के सिसई गांव के पास से जल निकासी का मार्ग अवरुद्ध होने पानी नहीं निकल रहा है।जिसके कारण लगभग आधा दर्जन गांव में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है । सहसरॉव से आरुआ मेला जाने वाली सड़क के अगल बगल पानी के दबाव से टूट गया है।पानी के बढ़ते दबाव से लगभग सभी गांव के धान व मक्का की फसल बर्बाद हो गए है जिसके कारण मवेशियो के चारे की समस्य उत्पन्न हो गई है । मनुष्य तो अभी सिर्फ जल जमाव से परेशान है लेकिन मवेशी खाली पेट पानी में खड़े रहने की विवश है । शायद ही सावन माह में कोई दिन होगा जिस दिन बारिश नहीं होती । धमई नदी का तेवर आए दिन खतरनाक होती जा रहा है । नदी के किनारे बसे गांवो में भीषण तबाही हुई है। सीओ युगेश दास ने कहा कि घर से निकल उच्चे स्थानों पर रह रहे लोगों के लिए राहत सामग्री मुहैया कराने के लिए सर्वे कराया जा रहा है। जबकि खुले आसमान के नीचे रहने वालो को हर संभव सरकार के नियम के अनुसार राहत पहुंचाई जाएगी ।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 months ago