सारण(बिहार)नगर परिषद दानापुर के उपाध्यक्ष सह कुशवाहा महासभा बिहार के उपाध्यक्ष श्री दीपक कुमार मेहता कि अपराधियों द्वारा उनके घर के समीप गोली मारकर मौत के घाट उतार दिए थे।हत्या के विरोध में कुशवाहा महासभा गरखा सारण द्वारा बीबीपुर मठिया से शहीद स्मारक गरखा तक कैंडल मार्च निकाला गया।
कैंडल मार्च के माध्यम से दीपक मेहता को श्रद्धांजलि देने के बाद वक्ताओं में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्री बसावन प्रसाद भगत, ललिता कुशवाहा भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष ,किरण गुप्ता, कुशवाहा महासभा सारण के जिला अध्यक्ष डॉक्टर अशोक कुशवाहा ने कहा कि दीपक कुमार मेहता के हत्यारों को अति शीघ्र गिरफ्तार किया जाए एवं उन्हें फांसी की सजा दी जाए वक्ताओं ने कहा कि कुशवाहा समाज क जनप्रतिनिधियों की कई हत्या हुई जो समाज के लिए चिंता का विषय है सरकार अगर गंभीरता से नहीं लेगी तो समाज हत्यारों को सजा देने के लिए कानून को अपने हाथ में लेना पड़ेगा कार्यक्रम के संयोजक अशोक कुमार सिंह,सचिव विनय कुमार सिंह ,रामजीनीस सिंह,शिव कुमार सिंह दांगी,संतोष सिंह दांगी ,कमलेश सिंह कुशवाहा ,जितेंद्र सिंह कुशवाहा आदि मुख्य रूप से शामिल थे
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment