गिरिडीह(झारखंड)जिले के बिरनी प्रखंड के शाखाबरा पंचयात अंतर्गत प्रतापपुर के कार्डधारियों ने एमओ , बीडीओ,डीएसओ,सांसद एवं विधायक को आवेदन देकर ईपोस मशीन में बिना अंगूठा लगाए दो माह नवम्बर व दिसम्बर माह का एक साथ चार फेज का राशन दिलाने की मांग किया है। आवेदन में कार्डधारियों ने संयुक्त रूप से हस्ताक्षर कर कहा कि प्रतापपुर के कार्डधारियों का राशन बंशीधर कुमार एवं उपेंद्र यादव के जनवितरण प्रणाली दुकान पर मिलता है। चावल लैप्स बता कर हर महीने दोनों डीलर ने कार्डधारियों से ईपोस मशीन में अंगूठा लगवाकर राशन का उठाव कराता आ रहा है,और डीलर हर महीने में एक ही फेज का राशन देता है। डीलर ने नवम्बर व दिसम्बर का दो- दो फेज का राशन यानी दो माह का चार फेज का चालव का उठाव कार्डधारियों से ईपोस मशीन में अंगूठा लगा लिया है परन्तु एक ही फेज का राशन देकर छुट्टी कर लिया। बता दे कि बीते 4 फरवरी को कपकपी ठंड में डीलर ने कार्डधारियों को राशन लेने के लिए पीडीएस दुकान चितनखारी बुला लिया था । डीलर ने कार्डधारियों से ईपोस मशीन में अंगूठा लेना शुरू किया तो कार्डधारियों ने अंगूठा लगाने का विरोध किया।जिसके बाद डीलर दुकान बंद कर वहां से फरार हो गया। कार्डधारी कपकपाती ठंड में भूखे प्यासे बंद दुकान के बाहर बैठे रहे। एमओ,डीएसओ एवं बीडीओ को भी सूचना दी गई लेकिन किसी पदाधिकारी ने कार्डधारियों की शिकायत पर कोई संज्ञान नही लिया आखिर में कोडरमा सांसद सह केंद्रीय राज्य मंत्री अन्नपूर्णा देवी से शिकायत की गई। केंद्रीय राज्य मंत्री देवी के आश्वासन पर कार्डधारी शाम को अपना घर वापस लौटे। आवेदन में बिना अंगूठा लगाए दो माह का चार फेज राशन दिलाने की मांग किया गया है। कार्डधारियों का कहना है दोनों माह का चारो फेज का राशन नहीं मिला तो न्यायलय का दरवाजा खटखटाएंगे।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment