Categories: Home

बढ़ई, प्लंबर या हो सफाई कर्मचारी, सभी कोरोना से बचाव के उपायों का करें पालन

यह सुनिश्चित करें कि कोई भी आगंतुक बिना मास्क के आपके घर में प्रवेश ना करें
• अपने हाथों को साफ करें और दूसरों से उचित दूरी बनाकर रखें
• कोविड-19 से बचाव के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने किया जागरूक

छपरा(बिहार)जिले में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण का प्रसार अब धीरे-धीरे कम होने लगा है। कोविड-19 से बचाव व संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की ओर से तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। लोगों को जागरूक करने में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भी अपनी अग्रणी भूमिका निभा रहा है. स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने अपने सोशल मीडिया पेज पर बैनर पोस्टर के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहा है। इसी क्रम में एक नया पोस्टर जारी कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया गया है। “बढ़ई, प्लंबर या हो सफाई कर्मचारी सभी कोरोना से बचाव के उपायों का करें पालन ” जैसे स्लोगन के माध्यम से जागरूक करने का प्रयास किया गया है। ऐसे प्रयासों का ही नतीजा है कि संक्रमण के प्रसार में कमी देखी जा रही है। इसके साथ ही ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। यह सब जागरूकता के परिणाम है। आम जनों को जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। समुदायस्तर पर आशा स्वास्थ्य कार्यकर्ता लोगों को कोविड-19 से बचाव की जानकारी दे रही है। सोशल मीडिया के माध्यम से लगातार लोगों को कोरोनावायरस के संक्रमण से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है।

अक्सर छुएं जाने वाले सतहो की करें साफ-सफाई:

सिविल सर्जन डॉ माधवेश्वर झा ने बताया अक्सर छूए जाने वाली सतहों को छूने के बाद हमेशा अपने हाथों को धोएं अपने मुंह नाक और आंखों को छूने से बचें। इलेक्ट्रिक उपकरण, मोबाइल, दरवाजे का हैंडल, कीबोर्ड, टेलीफोन, सीढियाँ एवं लिफ्ट का बटन जैसे अन्य उपकरणों को छूने के बाद अपने हाथों को अच्छी तरह से सफाई कर ले ताकि संक्रमण का प्रसार ना हो सके। इन सतहों पर संक्रमण होने का खतरा रहता है।

जागरूकता ही बचाव का सबसे बड़ा उपाय:

डॉ झा ने बताया जागरुक रहना हर खतरे से बचने का सबसे प्राथमिक तरीका है। अगर आप किसी खतरे को लेकर जागरुक हैं तो न तो आप बेचैन होंगे और न ही कोई आपको भयभीत कर सकता है। अगर खतरा आ भी गया तो आप उसका बेहतर इलाज कर सकते है। यदि आपके आस-पास किसी व्यक्ति में कोरोना संक्रमण के लक्षण दिख रहे हैं तो फौरन नज़दीकी अस्पताल को संपर्क करें।

कोविड-19 अनुरूप व्यवहारों को हर समय पालन करें:

कोविड-19 रूप व्यवहारों को हर समय पालन करें और अपने आसपास के लोगों के लिए एक सुरक्षित वातावरण बनाएं। कोविड-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करना हम सब की सामूहिक जिम्मेदारी है। कोविड-19 से स्वयं को सुरक्षित रखने का सबसे महत्वपूर्ण उपाय है कि हम सफाई से रहे, मास्क लगाएं और सभी से 6 फीट की दूरी बनाकर रखें।

इनका रखें विशेष ध्यान:

• मास्क का प्रयोग अवश्य करें
• हाथों को बार-बार पानी और साबुन से धोएं या सैनिटाइज करें
•सहयोगियों से परस्पर दूरी बनाकर रखें
• आगंतुकों से मिलते समय भी परस्पर दूरी रखें
• कार्य के दौरान अति आवश्यक वस्तु को ही छुए
• सहकर्मियों से बात करें, अपने मानसिक स्वास्थ्य का ख्याल रखें

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago