गुठनी:मिश्रौली गांव में मुथूट माइक्रो फाइनेंस कंपनी के रिकवरी कर्मियों की प्रताड़ना से महिला ने पंखे से लटककर जान दे दी। मृतका के पति मुकेश राम ने कंपनी के तीन कर्मियों पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि पत्नी सुशीला देवी ने जून 2024 में मुथूट माइक्रो फाइनेंस कंपनी, मैरवा से 65 हजार रुपए का ऋण लिया था। हर माह 2570 रुपए की किस्त जमा कर रही थी। जून 2025 की किस्त 28 जून को दोपहर में जमा करने की बात कही थी।
सुबह ही रिकवरी कर्मी घर पहुंच गए। पत्नी ने बताया कि बेटे मधुकर का दाहिना हाथ टूट गया है। इलाज में पैसे खर्च हो गए हैं। शाम तक किस्त जमा कर देंगी। इस पर कर्मी भड़क गए। गाली-गलौज की। अपमानजनक शब्द बोले। पत्नी मानसिक तनाव में आ गई। कुछ देर बाद पंखे से लटककर जान दे दी।
थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मृतका के पति के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश में छापेमारी हो रही है। घटना की जांच गंभीरता से की जा रही है। मुथूट फाइनेंस कंपनी के कर्मी अनुज कुमार पांडेय, अभिनाश कुमार और अमरजीत कुमार के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment