Home

नेहा सिंह राठौर पर देशद्रोह समेत गंभीर धाराओं में केस

लखनऊ:भोजपुरी लोक गायिका नेहा सिंह राठौर के खिलाफ हजरतगंज थाने में राष्ट्रद्रोह और अन्य गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज हुई है। यह कार्रवाई उनके पहलगाम आतंकी हमले पर सोशल मीडिया पोस्ट के चलते हुई। नेहा ने सरकार की नीतियों की आलोचना की थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि भाजपा इस हमले का इस्तेमाल बिहार चुनाव में वोट पाने के लिए करेगी।

एफआईआर में भारतीय न्याय संहिता की 10 धाराएं और आईटी अधिनियम की धारा 69A लगाई गई हैं। इनमें धारा 152 के तहत भारत की संप्रभुता, एकता और अखंडता को खतरे में डालने का आरोप है। धारा 196(1)(a) के तहत धर्म, जाति, भाषा के आधार पर दुश्मनी, घृणा या बैर बढ़ाने का आरोप है।

धारा 197(1)(d) के तहत राष्ट्रीय एकता को नुकसान पहुंचाने का आरोप है। धारा 353(1)(c) के तहत जानबूझकर झूठी या भ्रामक सूचना देने का आरोप है। धारा 302 के तहत धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से शब्दों का प्रयोग करने का आरोप है। आईटी अधिनियम की धारा 69A के तहत आपत्तिजनक ऑनलाइन सामग्री के प्रकाशन का आरोप है।

नेहा सिंह राठौर ने इस एफआईआर पर सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने लिखा कि एक मामूली लड़की इतने बड़े लोकतंत्र में सवाल कैसे पूछ सकती है। उन्होंने वकीलों से मदद की अपील की। कहा कि उनके पास कानूनी सहायता के लिए पर्याप्त धन नहीं है।

इससे पहले भी नेहा विवादों में रही हैं। उन्होंने मध्य प्रदेश के सीधी जिले में आदिवासी व्यक्ति पर पेशाब करने की घटना पर एक कार्टून पोस्ट किया था। इसमें आरोपी को आरएसएस की ड्रेस में दिखाया गया था।

इस पर भोपाल के हबीबगंज थाने में उनके खिलाफ आईपीसी की धारा 153A के तहत एफआईआर दर्ज हुई थी। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने इस एफआईआर को रद्द करने से इनकार कर दिया था। कोर्ट ने कहा था कि कार्टून में विशेष पोशाक जोड़ना व्यंग्य नहीं कहा जा सकता और यह सामाजिक सद्भाव को बाधित करने का प्रयास है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

1 month ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

1 month ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

1 month ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

1 month ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 months ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 months ago