पटना:प्रदेश में थाने से शराब की चोरी के बाद अब मालखाने से बाइक की चोरी का मामला प्रकाश में आया है। थाना के मालखाना से दो बाइक की चोरी का मामला सामने आने के बाद जिले के पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। संदेह के घेरे में थाने में तैनात चौकीदार आया है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया है। घटना बलवाहाट ओपी की है।चुकी बलवाहाट ओपी के मालखाने से दो बाइक की चोरी का एक मामला प्रकाश में आया है। बाइक चोरी के मामले में चौकीदार की भूमिका को संदिग्ध माना जा रहा है। इस मामले में बलवाहाट ओपी में बीते 23 जुलाई को प्राथमिकी दर्ज किया गया था। वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर जब सीसीटीवी कैमरा खंगाला गया तो बीते 22 अगस्त की शाम करीब चार बजे चौकीदार विजेंद्र पासवान अन्य दो अज्ञात के साथ थाना परिसर में जब्त किए गए बाइक की तरफ जाते हुए दिखाई दे रहा है। टीवी फुटेज में चौकीदार थोड़ी देर बाद वापस आता दिखाई दे रहा है और करीब चार मिनट बाद दोनों अज्ञात भी वापस आते दिखाई दे रहे हैं। जब इस मामले में चौकीदार से पूछताछ की गई तो दोनों अज्ञात के संबंध में जानकारी नहीं होने की बात कही थी। पूरे मामले में चौकीदार सहित दो व्यक्तियों की भूमिका को संदिग्ध मानते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।ज्ञात हो कि इससे पहले शराब बेचने के आरोप में आरोपी चौकीदार के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। जिसके बाद एसपी ने उसे सस्पेंड कर दिया था।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment