बक्सर:चैती छठ पूजा की तैयारी को लेकर मंगलवार को जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल और पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने डुमरांव अनुमंडल के छठिया पोखरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए।नगर परिषद डुमरांव के कार्यपालक पदाधिकारी और अंचलाधिकारी को निर्देश मिला कि घाटों पर गहराई वाले स्थानों पर लाल झंडा लगाकर चेतावनी दी जाए।
सामान्य घाटों और उनके रास्तों की सफाई, मजबूत बैरिकेडिंग, पर्याप्त रोशनी और माइकिंग की व्यवस्था करने को कहा गया। पूजा समितियों से समन्वय कर सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए गए।मुख्य घाटों पर चेंजिंग रूम, अस्थायी शौचालय और यूरिनल की व्यवस्था करने को कहा गया। छठिया पोखरा पर सीसीटीवी कैमरा, ड्रोन से निगरानी और अस्थायी नियंत्रण कक्ष बनाने का निर्देश दिया गया।
अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी डुमरांव को छठ के दौरान यातायात प्रबंधन और विधि-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी दी गई। साथ ही रामनवमी को लेकर सूचनाएं जुटाने और शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment