भगवानपुर हाट(सीवान)राजकीय मध्य विद्यालय ब्रह्मस्थान से आठवीं तक की पढ़ाई कर निकले पूर्व छात्र सचिन कुमार, प्रिंस कुमार,नितेश कुमार और मासूम खान के इंटर विज्ञान में अच्छे अंक से परीक्षा उतीर्ण होने पर जश्न मनाया गया।छात्रों ने मिठाई के डिब्बों के साथ विद्यालय परिसर में पहुंच अपने गुरुजनों का आशीर्वाद लिया। वही अपने प्रति असीम श्रद्धा देखते हुए शिक्षकों ने मिठाई मंगाकर पहले छात्रों का मुंह मीठा कराया और जीवन में यह मिठास सदा बरकरार रहे तथा नित नई उपलब्धियों को हासिल कर गुरुजनों और अपने घर परिवार का नाम रोशन करते रहो ऐसा आशीष दिया।
बताते चलें कि प्राथमिक कक्षाओं से ही मेधावी छात्र रहे सचिन कुमार ने 449, प्रिंस कुमार 415, नितेश कुमार 411 तथा मासूम खान 372 अंक प्राप्त कर जिले में व प्रखंड में अपना स्थान बनाया है। राजकीय मध्य विद्यालय ब्रह्मस्थान के दर्जनभर छात्रों ने 400 से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक विनयप्रताप सिंह, श्रीकांत सिंह,सुल्ताना अब्बासी,किरण बाला, बबीता कुमारी आदि उपस्थित रहे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment