Home

सेंट्रल स्कूल के शिक्षकों एवं छात्रों ने संस्थापक सचिव को याद किया

सारण जिला के मदन मोहन मालवीय कहे जाने वाले कपिल देव श्रीवास्तव की पुण्य तिथि के अवसर पर छपरा सेंट्रल स्कूल के शिक्षकों एवं छात्रों ने अपने कुल देवता संस्थापक सचिव को भावभीनी श्रधांजली के साथ याद किया।प्राचार्य संतोष कुमार ने उनके द्वारा किये हुए कृतियों पर प्रकाश डाला।

उन्होंने छात्रों एवं शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को कपिल देव श्रीवास्तव के आदर्शों को अपनाना होगा तभी उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।सभा का  प्रारंभ उनके तैल चित्र पर माल्यर्पण के साथ हुआ।उनके जीवन वृत पर प्रकाश डालते हुए उप प्राचार्य विजय पांडेय ने कहा कि भारत माता के सच्चे सपूत और एक कर्मठ समाज सेवी के साथ मुझे बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला। 

बताते चले कि के पी श्रीवास्तव ने कई शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना की है,जिसमें से जयप्रकाश महिला महाविद्यालय, ब्रजकिशोर किंडरगार्टन , फणीभूसन्न संगीत  ऐकेडमी एवम छपरा सेन्ट्रल स्कूल प्रमुख संस्था है।विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक जय प्रकाश सुमन,  उ. पी. सिन्हा, सोमेश वर्मा, गौरव जी उमेश चंद्र शर्मा, जुबैर अहमद,श्रीमती अंजुम आरा,श्रीमती मनीषा शर्मा,मधूलिका तिवारी,बच्ची कुमारी सभी ने अपने अपने विचार रखें।संगीत शिक्षक कल्पना डे एवं ओम प्रकाश के निर्देशन में बच्चों ने शांति पाठ किये।

Nagmani Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

बिहार में राजद की बनेगी सरकार : मुरारी दास त्यागी

अयोध्या : बिहार में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राजद की सरकार बनेगी। सरकार बनने…

2 days ago

जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में माघर विद्यालय की छात्राओं नें परचम लहराय

भगवानपुर हाट(सीवान)जिला स्तरीय वार्षिक विद्यालय खेल- कुद प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन जवाहर नवोदय विद्यालय सीवान…

3 days ago

लकड़ी नवीगंज पुलिस की कार्रवाई से शराब के धंधेबाजों में दहशत

लकड़ी नवीगंज(सीवान)थाना क्षेत्र के कपड़ीपुर मुसहर टोली में थाना अध्यक्ष कृष्ण कुमार के नेतृत्व में…

3 days ago

सतर्कता-हमारी साझा जिम्मेदारी के तहत साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान का सफल आयोजन

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के सुघरी स्थित राजेंद्र किशोरी बीएड कॉलेज सुघरी में गुरुवार को केंद्रीय…

3 days ago

वरिष्ठ कांग्रेस नेता गजनफर अब्बास उर्फ़ नन्हें खां के चेहल्लुम में शामिल हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के ब्रह्मास्थान निवासी वरिष्ठ कांग्रेस नेता गजनफर अब्बास उर्फ़ नन्हें खां के…

2 weeks ago

राजश्री डेयरी के प्रथम वर्षगांठ पर पशुपालकों के बीच जार का वितरण

भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के महमदपुर गांव स्थित राजश्री डेयरी प्रोडक्ट के पहले वर्षगांठ पर पशुपालकों…

2 weeks ago