Central University student increased the honor of the university
प्रधानमंत्री आवास पर गणतंन्त्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में देगा प्रस्तुति
हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि),गणतन्त्र दिवस परेड शिविर में शामिल महेंद्रगढ़ का स्वयंसेवक हेमन्त सांस्कृतिक प्रदर्शन के लिए चुना गया। 1 जनवरी से शुरू हुए गणतन्त्र परेड शिविर में देश के अलग-अलग हिस्सों से 200 स्वयंसेवक हिस्सा ले रहे हैं। प्रधानमंत्री आवास पर प्रस्तुति हेतु विभिन्न चयन प्रक्रिया के बाद इनमें से करीब 20 स्वयंसेवको को चुना गया। इन्हीं में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय का स्वयंसेवक हेमन्त भी सम्मिलित है। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आर.सी. कुहाड़ ने हेमन्त के चयन पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास पर प्रस्तुति के लिए विश्वविद्यालय के विद्यार्थी का चयन होना सभी के लिए गौरव की बात है।
उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि से अन्य स्वयंसेवकों को भी प्रेरणा मिलेगी। विश्वविद्यालय के विद्यार्थी अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी उपलब्धियों से विश्वविद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं। प्रो. कुहाड़ ने कहा कि हेमन्त की इस सफलता ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों में एक नए अध्याय को शामिल किया है।
विश्वविद्यालय की एनएसएस इकाई के समन्वयक डॉ. दिनेश चहल ने बताया कि हेमन्त एक होनहार, अनुभवी, मेहनती और सयमशील स्वयंसेवक है जो विश्वविधालय द्वारा आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की हर गतिविधि मे निष्ठापूर्ण भाग लेता रहा है। उन्होंने बताया कि प्रस्तुति के दौरान हेमन्त को उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडु, भारतीय प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह आदि से भी मुलाकात करने का अवसर मिलेगा। विश्वविधालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. दिनेश गुप्ता, उप छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. मोनिका व डॉ. आनंद शर्मा ने भी हेमन्त को बधाई व शुभकामनायें दी।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment