सारण(बिहार)शुक्रवार को जेपीयू के कुलपति प्रो. फ़ारुक़ अली ने बिहार सरकार द्वारा निर्माण कराए जा रहे विशाल परीक्षा भवन का औचक निरीक्षण किया। कुलपति ने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव-2020 सम्पन्न होते ही निर्माण कार्य करा रही एजेंसी से विश्वविद्यालय का प्रतिनिधि मंडल मिलकर दबाव बनाएगा कि शीघ्र-अतिशीघ्र भवन को तैयार किया जाए ताकि अगले सत्र की परीक्षा नवनिर्मित भवन में आयोजित कराई जा सके। विदित हो कि इस समय विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति आवास एवं परीक्षा भवन के निर्माण का कार्य प्रगति पर है। कुलपति के साथ परीक्षा विभाग के ओ.एस.डी डॉ शेखर कुमार एवं इंजीनियर प्रमोद कुमार भी निरीक्षण के दौरान उपस्थित रहे। ए.पी.आर.ओ डॉ दिनेश पाल ने बताया कि कुलपति महोदय की सक्रियता से शिथिल पड़े सभी कार्य गति पकड़ लिए हैं।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment