Home

नालन्दा में बस पड़ाव में खड़ी गाड़ी में लगी आग से अफरातफरी

प्रतीकात्मक फोटो

नालन्दा(बिहार)जिले के लहेरी थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर बस पड़ाव में खड़ी बस में अचानक आग लग गई।बस में आग लगने के कारण बस पड़ाव परिसर भगदड़ मच गया। इतना ही नहीं देखते ही देखते पड़ाव में खड़ी दूसरी बस में भी आग लग गई। जिन दो बसों में आग लगी है। उनमें से जीवन ज्योति और न्यू कुमार नाम का बस है।

मिली सूचना में बताया जा रहा है कि न्यू कुमार ब्रेक डाउन होकर स्टैंड में लगी हुई थी जबकि जीवन ज्योति बस रामचंद्रपुर बस पड़ाव से खुलकर रांची जाने वाली थी।

आग कैसे लगी अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। आग लगने के बाद तुरन्त दमकल को बुलाया गया। मौके पर पहुंची दमकल आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है। वहीं बस पड़ाव में खड़ी अन्य बसों को भी आग से बचाने के लिए घटनास्थल से दूर हटाया गया। मौके पर पुलिस प्रशासन के अधिकारी भी पहुंच गए है।शुक्र रही कि आग लगने के समय कोई भी बस में सवारी सवार नहीं थे। जिसके कारण बड़ा हादसे टल गया। लहेरी थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि दमकल को बुला लिया गया है आग किस वजह से लगी है इसकी जानकारी की जा रही है। 

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

3 days ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

3 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

4 weeks ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago