बुधवार को किया था बाढ़ पीड़ितों से वादा
भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के कौड़िया नालबंद टोला के प्रभावित लोगों को शुद्ध पे जल के लिए चपा कल लगाया गया। ज्ञात हो कि बीते 15 दिनों से कौड़िया नालबंद टोला के सैकड़ों परिवार अपने पशुओं के साथ तिरपाल के सहारे जीवन बसर करने को मजबूर है। इन लोगों के बीच बुधवार को गौरीकिरण से महाराजगंज विधानसभा के भावी प्रत्याशी अमित कुमार उर्फ अमित बाबा ने बात करते हुए शुद्ध पे जल की व्यवस्था कराने का भरोसा दिलाया था। जिसे गुरुवार को पूरा करते हुए शुद्ध पे जल के लिए दो चपा कल हलवाया व चिउरा मीठा का वितरण किया।उन्होंने ने प्रभावित परिवार के खेत की हुई फसल की क्षतिपूर्ति के लिए सरकार से मांग की तथा आगे प्रभावित परिवारों को मदद करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर रमेश कुमार,अभिमन्यु कुमार, ललन तिवारी,बिकाश कुमार,रबिन्द्र कुमार सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment