सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करने का कार्य श्री राकेश कुमार पांडे, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश सप्तम, श्री उमाशंकर, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश पंचम, श्री राजेश कुमार द्विवेदी, विशेष न्यायाधीश (एक्साइज एक्ट), श्री सुनील कुमार सिंह, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सिवान तथा श्री कमलेश कुमार सिंह, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी, सिवान द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित न्यायिक पदाधिकारियों ने बताया कि 14 मार्च 2026 को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न प्रकार के वादों—जैसे बैंक ऋण मामले, विद्युत एवं दूरसंचार संबंधी वाद, मोटर दुर्घटना दावा वाद, पारिवारिक वाद, राजस्व संबंधी वाद एवं अन्य सुलहनीय आपराधिक मामलों—का निष्पादन आपसी सुलह के आधार पर किया जाएगा।
प्रचार वाहन सिवान जिला के अंतर्गत आने वाले विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जाकर आमजन को राष्ट्रीय लोक अदालत के संबंध में जागरूक करेंगे तथा अधिक से अधिक संख्या में लाभ उठाने हेतु प्रेरित करेंगे।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सिवान द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत में अपने लंबित वादों का सुलह के माध्यम से त्वरित एवं सुलभ निपटारा कर इस अवसर का लाभ उठाएं।
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
Leave a Comment