Home

हंसमुख,हर दिल अजीज,हर फन मौला,नेक दिल इंसान हम सबको छोड़ चले गए

हजरत जन्दाहा (वैशाली)अखिल भारतीय साईं शाह कमिटी के प्रखंड अध्यक्ष रहे मोहम्मद इदरीस शाह अब नहीं रहे।जुमा की नमाज के पहले अपने घर पर आखरी सांस ली और हम सब को छोड़कर अपने रब से जा मिले।यह कई महीनों से बीमार थे।हंसमुख,हर दिल अजीज,हर फन मौला,नेक दिल के साथ-साथ नमाज व रोजा के पाबंद भी थे।चार भाईयों में दूसरे नंबर पर होने के बावजूद अपनी संघर्ष भरी जिंदगी में अव्वल दर्जे पर रहे।ग़रीबी के बावज़ूद साफ-सफाई के साथ अच्छे कपड़े पहनना इनका शौक रहा।खुद बे औलाद रहते हुए सभी छोटे भाई का सहारा बनें।अपनी छोटी सी बीड़ी की दुकानदारी से छोटे भाई मोहम्मद अब्बास को पढ़ाया और फिर बेरोज़गारी की जद्दोजहद से पहले ही बढ़िया जेनरल स्टोर की दुकान करा दिया।

इतना ही नहीं अपने एक छोटे भाई मोहम्मद इजहार के एक बेटा को गोद लेकर अपना लिया।मगर किस्मत भी अजब खेल खेला आखरी वक्त में बेटे की मिट्टी भी नसीब न हुई।बीबी अब बेवा हो गई।”लाॅकडाउन”को ले चंद लोगों ने नमदीदा हो नमाज ए जनाजा के बाद स्थानीय कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक किया।जनाजा की नमाज हजरत जन्दाहा जामा मस्जिद के इमाम व खतीब हाफिज मोहम्मद अख्तर उल इस्लाम अशाअती ने पढ़ाई।इनके इंतकाल पर जन्दाहा बाज़ार के व्यवसायी ने शोक व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।शोक व्यक्त करने वालों में मुखिया सत्यनारायण चौधरी,पंचायत समिति सदस्य जितेंद्र कुमार जेपी,पूर्व समिति सदस्य महेश गुप्ता,सरपंच गामा सिंह,शंकर साह,ओमकार चौधरी,जामा मस्जिद सेक्रेटरी मोहम्मद हारून,मोहम्मद जमशेद,मोहम्मद शाहनवाज अता आदि शामिल हैं।
रिपोर्ट व फोटो मोहम्मद शाहनवाज अता

Nagmani Sharma

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

6 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago