Home

जम्मू के पूर्व डीजीपी से सम्मानित हुए, छपरा के ई. ओमप्रकाश आज़ाद

सारण(बिहार)छपरा के सामाजिक कार्यकर्ता ओमप्रकाश आजाद को उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए जम्मू में एलएफओ और बीएचएफ के द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जम्मू कश्मीर के पूर्व डीजीपी एस पी वेद के द्वारा नेशनल यूथ एक्सिलेंस अवॉर्ड 2025 से सम्मानित किया गया, इस कार्यक्रम में ओमप्रकाश आज़ाद बिहार के प्रतिनिधित्व कर रहे थे।उक्त सम्मान उन्हें समाज में जागरूकता फैलाने, जरूरतमंदों की मदद करने और सामाजिक सुधार के विभिन्न अभियानों में सक्रिय भागीदारी के लिए दिया गया।

ओमप्रकाश ने अपने युवा जीवन में ही समाज के उत्थान के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।जिनमें ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के प्रति जागरूकता अभियान, महिलाओं के अधिकारों के लिए वकालत, महिला सशक्तिकरण के लिए जागरूकता अभियान, और पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल है उनकी इस उल्लेखनीय सेवा और समर्पण को देखते हुए उन्हें यह सम्मान दिया गया ओमप्रकाश ने यह सम्मान प्राप्त करते हुए कहा यह अवार्ड मेरे लिए प्रेरणा का स्रोत है और मुझे और भी जोश और समर्पण के साथ समाज के लिए कार्य करने की दिशा में प्रेरित करेगा, उन्हें राज्यों के युवाओं के लिए एक प्रेरणा के रूप में देखा जा रहा है यह सम्मान मिलने पर उन्होंने इसका पूरा श्रेय अपने माता-पिता और महिला हेल्पलाइन की केंद्र प्रशासक मधुबाला जी को बताया ।

इस अवसर पर उन्हें बधाई देने वालों में सीकेएनकेएच फाउंडेशन के संचालक मंडल के पदाधिकारी डॉ राघव चंद्र नाथ, श्री प्रीतेश तिवारी , बबलू कुमार , रणधीर कुमार तथा पूर्व सांसद लालबाबू राय, कुमारी शैलजा, प्रोफेसर नीतू सिंह, शिक्षिका पम्मी सिंह, हरेंद्र राय पूर्व जिला परिषद, एडवोकेट रामबाबू राय, अन्य लोग शामिल हैं।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

3 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago