Home

उदयीमान भगवान भास्कर के अर्ध्य के साथ चार दिवसीय लोक आस्था का पर्व छठ सम्पन्न

भगवानपुर हाट(सीवान)उदयीमान भगवान भास्कर के अर्ध्य के साथ चार दिवसीय लोक आस्था का महापर्व छठ सोमवार को संपन्न हो गया। रविवार को शाम में व्रतियो ने प्रथम दिन डूबते हुए भगवान भास्कर को अर्ध्य दिया।दूसरे दिन सोमवार को उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए प्रखंड के सभी छठ घाटों पर व्रतियों की भीड़ लगी रही।

उदयीमान भास्कर को अर्ध्य देने के बाद सभी व्रती महिलाए एक दूसरे को सिंदूर लगा लम्बी उम्र तक सुहागन रहने कामना की।इसके उपरांत छठ घाट से लौटकर व्रतियों ने पारण किया। एक-दूसरे को प्रसाद खिलाने और देने-लेने का सिलसिला दिनभर चलता रहा।चार दिवसीय छठ पूजा पर प्रखंड क्षेत्र में उत्सव का माहौल बन गया था तथा इस दौरान एक दूसरे के कटुता को भूलते हुए सभी लोग छठी मईया के आराधना में मग्न दिखाई दिए।

छठ घाट का उद्घाटन करते मुखिया और वार्ड

छठ पूजा को लेकर प्रखंड के सभी गांवों में तलाब व नदियों के किनारे बने छठ घाटों को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। व्रतियों के आने-जाने के रास्तों की सजावट व लाइट की व्यवस्था की गई थी। मुंदीपुर गांव में मुखिया राजेश्वर साह और वार्ड सदस्य ज्ञानती देवी ने नवनिर्मित छठ घाट का फीता काटकर ब्रतीयो को पूजा के लिए सौगात दिया।

वही छठ पूजा को लेकर शांति व्यवस्था के लिए स्थानीय अधिकारियों ने महम्मदपुर, भगवानपुर, चक्रवृद्धि,सारीपट्टी, ब्रह्मस्थान, कौड़िया, सुघरी, दिलसाधपुर, मुंदीपुर,पंडित के रामपुर,सुल्तानपुर सहित कई घाटों का निरीक्षण किया।वही स्वास्थ्य केंद्र के तरफ से चिकित्सक एम्बुलेंस से दोनों दिन अलग अलग छठ घाट पर पहुच जायजा लेते देखे गए मुख्यालय के भगवानपुर,महम्मदपुर धमई नदी के किनारे सियाराम प्रसाद,कमल प्रसाद सोनी,पत्रकार नागमणि,विनोद शर्मा,अशोक कुमार शर्मा,मनोज शर्मा,सुजीत शर्मा,रंजीत यादव उर्फ अर्थी बाबा अपने अपने परिजनों के साथ छठ घाट पर उपस्थित रहे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 days ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

6 days ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

6 days ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

6 days ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

2 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

2 weeks ago