मोतिहारी:भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त डॉ. विवेक जोशी ने शनिवार को पूर्वी चंपारण जिले के एफएलसी सेंटर का दौरा किया। उन्होंने ईवीएम और वीवीपैट की चल रही प्रथम स्तरीय जांच का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान ईसीआईएल के अभियंताओं से जांच प्रक्रिया की पूरी जानकारी ली और जरूरी निर्देश दिए।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारी को लेकर आयोग के निर्देश पर यह जांच की जा रही है। एफएलसी का कार्य 2 मई से शुरू हुआ है। इसे 24 मई तक पूरा कर लिया जाएगा। जांच कार्य ईसीआईएल के 18 अभियंता कर रहे हैं।
जिलाधिकारी सौरभ जोरवाल ने बताया कि जिले में कुल 7209 बैलट यूनिट, 5613 कंट्रोल यूनिट और 6058 वीवीपैट उपलब्ध हैं। अब तक 4380 बैलट यूनिट, 4380 कंट्रोल यूनिट और 4380 वीवीपैट की जांच हो चुकी है। इनमें से 431 बैलट यूनिट, 47 कंट्रोल यूनिट और 36 वीवीपैट को रिजेक्ट किया गया है।
उन्होंने बताया कि एफएलसी का कार्य आयोग के दिशा-निर्देश और प्रोटोकॉल के अनुसार किया जा रहा है। यह कार्य मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में हो रहा है। उन्हें जांच की पूरी जानकारी दी जा रही है।
मुख्य निर्वाचन आयुक्त के दौरे के दौरान एफएलसी सेंटर पर भाजपा, जदयू, राजद, कांग्रेस, लोजपा, बसपा और आम आदमी पार्टी के जिला प्रतिनिधि मौजूद थे। इस अवसर पर बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल, पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात, उप निर्वाचन पदाधिकारी और अन्य वरीय अधिकारी भी उपस्थित रहे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment