भगवानपुर हाट(सीवान)प्रखंड क्षेत्र के गोपालपुर पंचायत के गोपालपुर गांव में शुक्रवार बीडीओ डॉ.अभय कुमार,सीओ युगेश दास के उपस्थिति में मुखिया जितेन्द्र पासवान ने पंचायत सरकार भवन का शिलान्यास किया । प्रखंड का यह चौथा पंचायत सरकार भवन है।जहां पंचायत सरकार भवन बनने जा रहा है । इससे पहले मोरा,महमदा व विलासपुर पंचायत में सरकार भवन बन कर तैयार हो गया है।बीडीओ डॉ अभय कुमार ने बताया कि लगभग एक करोड़ उन्नीस लाख के लागत से बनने वाला इस पंचायत सरकार भवन को मिनी प्रखंड के रूप में देखा जाएगा । इस भवन को बनाने के प्रति सरकार का उद्देश्य है कि दूर दूर से लोग प्रखंड कार्यालय का चक्कर लगाने से छुटकारा मिले । पंचायत के सभी कार्य पंचायत सरकार भवन से निष्पादित होंगे ।सीओ युगेश दास ने कहा कि अंचल के सभी कार्य इस कार्यालय से किया जाएगा । इस अवसर पर डॉ रविन्द्र कुमार सिंह , मनोज साहनी , पंचायत सचिव नन्द किशोर राम आदि उपस्थित थे ।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment