Home

राजस्थान कोरोना संक्रमण की स्थिति से निपटने के मुख्यमंत्री गहलोत ने दिए सख्त निर्देश

रोहिताश मीणा। जयपुर
राज्यस्थान: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि पूरे राज्य में संस्थागत तथा घरों में क्वारेंटाइन किए गए लोगों की संख्या घटने के बावजूद स्वास्थ्य एवं प्रशासनिक अधिकारी लगातार जागरूक रहकर कोरोना के संक्रमण की स्थिति पर नजर रखें। जिन लोगों को कोरोना टेस्ट की रिपोर्ट पॉजिटिव होने पर भी घरों में क्वारेंटाइन किया गया है, उनके स्वास्थ्य की भी समुचित मॉनिटरिंग की जाए और आवश्यकता पड़ने पर उन्हें तुरंत चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराये।
गहलोत ने गुरूवार को मुख्यमंत्री निवास पर कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन से उत्पन्न स्थिति की नियमित समीक्षा बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। बैठक में अवगत कराया गया कि प्रदेश में संस्थागत क्वारेंटाइन की क्षमता 2.5 लाख बेड है, लेकिन वर्तमान में केवल 10 हजार लोग ही संस्थागत क्वारेंटाइन में हैंं।
लगभग 1.9 लाख लोग होम क्वारेंटाइन में हैं। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर प्रशासनिक स्तर पर तैयार की गई संस्थागत क्वारेंटाइन सुविधाओं को आवश्यकता नहीं होने पर कम किया जा सकता है, ताकि स्कूल-कॉलेजों के भवनों को आगामी शैक्षणिक सत्र के लिए सेनेटाइज कराया जा सके। उन्होंने जिला स्तर पर संस्थागत क्वारेंटाइन की व्यवस्था आवश्यक रूप से उपलब्ध रखने के निर्देश दिए।

रिकवरी रेट 70 प्रतिशत से अधिक, डबलिंग रेट 20 दिन

मुख्यमंत्री ने राजस्थान में बड़ी संख्या में लोगों के बाहर से आने-जाने के बावजूद कोविड-19 महामारी की स्थिति नियंत्रण में होने पर संतोष जाहिए किया है। उन्होंने कहा कि राज्य के कई जिलों में कोरोना संक्रमण से एक भी मौत नहीं हुई है। बैठक में बताया गया कि राजस्थान में कोरोना के एक्टिव पॉजिटिव मामलों की संख्या बीते 6 दिन से लगातार 3 हजार से कम है। संक्रमितों के ठीक होने की दर 70 प्रतिशत से भी अधिक हो गई है तथा संक्रमितों की संख्या दोगुनी होने के दर अब 18 से बढ़कर 20 दिन हो गई है। अभी तक 4.5 लाख से अधिक टेस्ट किए जा चुके हैं।

चालान का उद्देश्य हैल्थ प्रोटोकॉल के प्रति जागरूक करना

गहलोत ने कहा कि प्रदेश में सार्वजनिक स्थलों, दुकानों आदि पर मास्क नहीं पहनने और दूरी के नियमों का पालन नहीं करने पर चालान के प्रावधान को सख्ती से लागू किया जाए। अब तक पुलिस द्वारा 40 हजार से अधिक उल्लंघन के मामलों में जुर्माना लगाया गया है। इस पर उन्होंने कहा कि हैल्थ प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर जुर्माने का उद्देश्य लोगों को इसकी पालना के लिए जागरूक करना है।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

4 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

4 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

4 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

1 month ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

1 month ago