Home

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खतियानी जोहार यात्रा के उपरांत समीक्षात्मा बैठक की

गिरिडीह(झारखंड)प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खतियानी जोहार यात्रा कार्यक्रम पर मंगलवार की देर शाम गिरिडीह पहुंचे। इसके बाद बुधवार को सीएम ने नगर भवन गिरिडीह एवं कोडरमा जिले में क्रियान्वित विकास योजनाओं की प्रगति को लेकर समीक्षात्मक बैठक की।बैठक में श्रम नियोजन एवं कौशल विकास विभाग के मंत्री सत्यानन्द भोक्ता,गिरिडीह विधायक सुदीव्य कुमार सोनू,गांडेय विधायक सरफराज अहमद,बगोदर विधायक विनोद सिंह,बरही विधायक उमाशंकर अकेला, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह,डीजीपी नीरज सिन्हा,मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का,सचिव विनय चौबे,सचिव अबू बकर सिद्दीकी,सचिव अमिताभ कौशल,सचिव कृपानंद झा,सचिव के श्रीनिवासन,सचिव,ग्रामीण विकास विभाग प्रशांत कुमार, गिरिडीह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा,कोडरमा उपायुक्त आदित्य रंजन,गिरिडीह पुलिस अधीक्षक अमित रेणु समेत कोडरमा एवं गिरिडीह जिला के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने बारी-बारी से जिलावार विभिन्न विभागों की समीक्षा की। साथ ही संबंधित अधिकारियों को योजनाओं की प्रगति तथा ग्रामीणों को योजनाओं से लाभान्वित करने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में श्री सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार ने कई महत्वकांक्षी योजनाएं शुरू की है।ये योजनाएं धरातल पर उतरे, यह हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि राज्य के लोगों के विकास के लिए राज्य सरकार के द्वारा कई कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, ताकि लोगों को योजनाओं के माध्यम से जोड़कर उन्हें लाभान्वित किया जा सके।उन्होंने कहा कि अधिकारियों को सभी योजनाओं में गंभीरता दिखाते हुए ग्रामीणों को योजनाओं से लाभान्वित करने का उचित प्रयास किया जाना चाहिए, ताकि कोई भी लाभुक योजनाओं के लाभ से वंचित ना रहे।बैठक में मुख्यमंत्री ने सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना,सर्वजन पेंशन योजना,प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति,मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री सुखाड़ राहत योजना,किसान क्रेडिट कार्ड, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना,मनरेगा अन्तर्गत मानव दिवस सृजन,राजस्व न्यायालय,आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार, जिले में चल रही विभिन्न परियोजनाओं एवं जिलों के विधि-व्यवस्था की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिया।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago