Home

मुख्यमंत्री ने नियोजित शिक्षकों के लिए किया बड़ा घोषणा,जो जहा है वही बनेगा राज्यकर्मी शिक्षक

पटना:बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर है कि अब नियोजित शिक्षकों का जबरन ट्रांसफर नहीं किया जाएगा, जो जहां है वहीं रहेंगे।मुख्यमंत्री ने इस बात की घोषणा पटना में की।पटना में नीतीश कुमार ने साफ शब्दों में कहा कि नियोजित शिक्षक जहां है वहीं काम करेंगे।मालूम हो की आज बिहार में 1, 14, 138 विशिष्ट शिक्षकों को नियुक्ति पत्र बांटा गया।सीएम नीतीश ने एक बार फिर कहा कि वह अब एनडीए के साथ ही रहेंगे।उन्होंने कहा कि हमने दो बार गलती कर दी थी अब कभी इधर-उधर नहीं होगा, क्योंकि शुरू से तो हम साथ ही थे।एक-एक काम हो रहा था सब साथ में थे।फिर भी सभी लोग एक ही साथ रहे हैं और रहेंगे, कभी इधर-उधर नहीं जाएंगे।

मुख्य समारोह पटना के पटना के अधिवेशन भवन में हुआ जहां सीएम ने शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिए। बिहार के अलग अलग जिलों में 98, 349 प्रारंभिक शिक्षक, 12, 524 माध्यमिक शिक्षक और 3, 265 उच्च माध्यमिक शिक्षक को नियुक्ति पत्र दिए गए।बता दें कि ये साक्षमता पास शिक्षक हैं जिन्हें नियुक्ति पत्र दिए जाने के बाद यह अपने ही स्कूल में राज्यकर्मी का दर्जा प्राप्त शिक्षक बन गए हैं।इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि नियोजित शिक्षक अपनी नई पदस्थापना को लेकर बहुत परेशान हैं तो हम लोगों ने यह निर्णय लिया है कि नियोजित शिक्षक जिस जगह पर काम कर रहे हैं, वहीं पर काम करने दिया जाए।

सीएम ने कहा कि जो जहां हैं वही रहेंगे शिक्षक। हम लोग आप सब लोगों के हक के साथ है।इस अवसर पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हमारी सरकार ने लगातार नौकरी देने का काम किया है और यह भूलने वाली बात नहीं है।नीतीश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि सुने की सरकार ने जो काम किया है वह सबको मालूम है।खुशी की बात है कि जो पहले नियोजित शिक्षक थे अब विशिष्ट शिक्षक बन गए। सीएम नीतीश कुमार ने अपनी सरकार की उपलब्धियां को गिनाते हुए कहा कि जितनी चीजें पहले हुईं हैं, उसे भूलिए नहीं। उन्होंने पत्रकारों का भी ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि पत्रकार सब भी भूल जाते हैं।

सीएम नीतीश कुमार ने इस बात का भी जिक्र किया कि कैसे पंचायत में पंचायत शिक्षकों की नियुक्ति शुरू हुई और इसके बाद धीरे-धीरे कर प्रक्रिया के तहत इनमें से लाखों शिक्षकों को राज्यकर्मी का भी दर्जा दिया गया।सीएम नीतीश ने यह भी कहा कि बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने में उनकी सरकार का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने कहा कि पहले 12वीं पास होने पर लड़कियों को 10,000 देते थे अब 50,000 देते हैं। ग्रेजुएट होने पर 25, 000 देते थे और आप 50, 000 देते हैं। लड़के और लड़की सब बराबर होते जा रहे हैं। उन्होंने ने कहा कि माता से ही ना हम लोग जन्म लेते हैं।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

3 hours ago

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

3 weeks ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

4 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

1 month ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

2 months ago