Home

बड़े भाई लालू प्रसाद की तरह गौशाला खोलेंगे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

पटना:प्रदेश की राजनीति के बड़े और छोटे भाई कोई काम करें और चर्चा न हो ऐसा नहीं हो सकता है।हम बात कर रहे है बिहार राजनीति के बड़े और छोटे भाई का। बड़े भाई लालू यादव के साथ आने के बाद नीतीश कुमार अलग-अलग कार्य के लेकर सुर्खियों में हमेशा बने हुए है। लेकिन महागठबंधन में आने के बाद नीतीश कुमार अब पूरी तरीके से लालू यादव के अनुसार करते नजर आ रहे हैं। लालू यादव की तरह ही नीतीश कुमार ने भी गोशाला खोलने का निर्णय लिया है। नीतीश कुमार भी गाय पालने जा रहे हैं और किसकी शुरुआती तैयारी भी हो चुकी है।

मुख्यमंत्री अपने पैतृक गांव कल्याण बिगहा में खोलेंगे गौशाला

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की इच्छा पहले से ही एक गाय पालने और गोशाला खोलने की थी। सीएम चाहते थे कि यह काम जल्द हो जाए लेकिन सरकार बदलने के कारण इस काम में थोड़ी देरी हुई। नीतीश अपनी गोशाला पैतृक गांव कल्याण बिगहा पर खोलने जा रहे हैं। शुरुआती दौर में यहां लगभग एक दर्जन अच्छी नस्ल की गाय लाई जाएंगी। गोशाला का निर्माण भी कराया जा चुका है। नीतीश के गांव के लोगों के मुताबिक खुद मुख्यमंत्री ने ही गोशाला खोलने की इच्छा जताई थी। नीतीश कुमार की गोशाला में जो गाय रहेगी उसके चारा का इंतजाम भी उनके खेतों से ही हो जाएगा। मुख्यमंत्री का परिवार अभी भी संयुक्त है, उनके बड़े भाई सतीश कुमार भी साथ में ही रहते हैं। इस लिहाज से अपनी गौशाला का दूध नीतीश परिवार के अंदर इस्तेमाल करेंगे, बाकी दूध जो बच जाएगा वह गांव में मौजूद सहकारी समिति के माध्यम से बेच दिया जाएगा।

बड़े भाई लालू यादव का है गौशाला

प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद लगातार लालू यादव की चर्चा देशभर में जब होने लगी तो उनकी गाय और गोशाला की खूब मीडिया में सुर्खी बटोरी। लालू यादव अपने देशी अंदाज में मुख्यमंत्री के तौर पर काम करते रहे, इस दौरान देश-विदेश की मीडिया जब उनके घर पहुंची तो लालू अपने गोशाला को दिखाने के लिए साथ ले जाते रहे। राबड़ी देवी के प्रमुख कारोबार के तौर पर लालू यादव ने हमेशा गोशाला को दिखाया। एक दौर था जब मुख्यमंत्री आवास में ही लालू यादव की गोशाला हुआ करती थी लेकिन साल 2005 में सत्ता जाने के बाद जब लालू परिवार को 10 सर्कुलर रोड में शिफ्ट करना पड़ा तो लालू की गोशाला दानापुर में शिफ्ट कर दी गई। लालू यादव को गोशाला में अभी भी कई गायें हैं। लालू तो अपनी गोशाला में जाते नजर नहीं आते लेकिन उनके बड़े बेटे तेजप्रताप यादव अक्सर गोशाला जाया करते हैं। मुख्यमंत्री भी अब अपनी गोशाला खोलने की तैयारी कर चुके हैं। देखा जाए तो राजनीत के अपने बड़े भाई की राह पर नीतीश एक और कदम आगे बढ़ाने जा रहे हैं।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

मत्स्य पालन ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने का एक सशक्त माध्यम: जयमित्रा देवी

छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…

1 week ago

सहाजितपुर में एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस ने परिजन के बिना अनुमति का कराया पोस्टमार्टम

सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…

2 weeks ago

युवा वर्ग हम साथ समय के चलकर स्वयं दिखाएंगे, हम संस्कृति के लिए विवेकानंद स्वयं बन जाएंगे: प्रज्ञा युवा प्रकोष्ठ सारण

छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…

4 weeks ago

लियो क्लब छपरा सारण का म्यूजिकल इवेंट मधुर झंकार का हुआ आयोजन

छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…

1 month ago

न्यू साउथ वेल्स के पूर्व मेयर व वर्तमान काउंसलर समीर पांडेय का भरहोपुर ननिहाल में पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…

1 month ago