महाराजगंज(सीवान)प्रखंड परिसर स्थित सभागार परिसर में मंगलवार को महाशिरात्रि के दिन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 71 वां जन्मदिन केक काट कर मनाया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के तैल चित्र के सामने केक रख कर महाराजगंज के पूर्व जदयू विधायक हेम नारायण साह,जदयू के बुद्धजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला मुख्य प्रवक्ता प्रो.अभय कुमार सिंह तथा जदयू दलित प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सतेंद्र ठाकुर ने संयुक्त से काट कर जदयू कार्यकर्ता ने 71 वां जन्मदिन मनाया।
इस मौके पर पूर्व विधायक हेम नारायण साह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बीमारू बिहार को विकसित बिहार बना रहे है। इसी खुशी में पूरे बिहार वासी उनका जन्मदिन मना रहे है और उनकी दीर्घायु का कामना कर रहे है। प्रो.अभय कुमार सिंह कहा कि समाजवाद के महानायक नीतीश कुमार का जन्मदिन और भगवान शंकर की बारात भी है। खुशी के इस मौके पर जदयू के कार्यकर्ता भगवान शिव की पूजा अर्चना कर मुख्यमंत्री को दीर्घायु होने का कामना कर रहे है। इस मौके पर प्रखंड जदयू अध्यक्ष अयूब खान, जदयू नेता हरिशंकर आशीष, वार्ड पार्षद सेराज आलम, सोहन चौधरी, वार्ड पार्षद पति पवन कुमार गुप्ता, रविंद्र प्रसाद, युवा जदयू नेता अभिषेक व्याहुत, अजीत शर्मा आदि जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…
छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…
सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…
• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…
लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…
छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…
Leave a Comment