पटना:जद (यू) प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ ने दानवीर भामाशाह की जयंती मनाई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भामाशाह के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन भी किया।
समारोह की अध्यक्षता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष धनजी प्रसाद ने की। कार्यक्रम में जद (यू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, विजय कुमार चौधरी, जयंत राज, शीला मंडल, सुनील कुमार, सुमित कुमार सिंह मौजूद रहे।
विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता और जद (यू) के कोषाध्यक्ष ललन कुमार सर्राफ, मुख्य सचेतक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी, विधान पार्षद और प्रदेश उपाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, विधायक गुंजेश्वर साह, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद, पूर्व सांसद चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी, पूर्व विधायक हेमनारायण साह, श्याम बिहारी प्रसाद, प्रदेश उपाध्यक्ष बैद्यनाथ प्रसाद विकल भी शामिल हुए।
प्रकोष्ठों के संयोजक प्रो. नवीन आर्य चंद्रवंशी, विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. आनंद कुमार, प्रदेश महासचिव चंदन कुमार सिंह, वासुदेव कुशवाहा, कमल नोपानी सहित कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment