Home

मुख्यमंत्री ने किया बाल अधिकार आयोग के विजन डॉक्यूमेंट का विमोचन

रोहिताश मीणा
जयपुर(राजस्थान) मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने गुरूवार को मुख्यमंत्री निवास पर राजस्थान राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के विजन डॉक्यूमेंट ‘विजन मिशन‘ का विमोचन किया। उन्होंने बोर्ड के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर आयोग की अध्यक्ष श्रीमती संगीता बेनीवाल एवं सभी सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार बाल अधिकारों की रक्षा तथा उन्हें देश का सुयोग्य नागरिक बनाने के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं देने के लिए समर्पित है। उन्होंने बीते एक वर्ष में बाल अधिकारों के संरक्षण की दिशा में किए गए प्रयासों के लिए आयोग की सराहना भी की।

आयोग अध्यक्ष श्रीमती संगीता बेनीवाल ने बताया कि विजन डॉक्यूमेंट में आयोग द्वारा एक वर्ष में बच्चों को सशक्त बनाने की दिशा में किए गए कार्यों, नवाचारों तथा सफलताओं को दर्शाया गया है। साथ ही बाल अपराधों की रोकथाम के लिए आगामी कार्ययोजना, बाल अधिकार संरक्षण कानूनों की जानकारी आदि को भी सम्मिलित किया गया है।

इस अवसर पर बाल अधिकारिता विभाग की आयुक्त डॉ. वीणा प्रधान, आयोग के संयुक्त सचिव श्री राजेश चौहान, सदस्य डॉ. विजेन्द्र सिंह, श्री प्रहलाद सहाय, श्री शिव भगवान नागा, श्रीमती वन्दना व्यास एवं श्रीमती नुसरत नकवी भी मौजूद थे।

Mani Brothers

Leave a Comment

Recent Posts

थावे शिक्षक सम्मान -2026 से सम्मानित हुए भगवानपुर के शिक्षक शैलेश कुमार

भगवानपुर हाट (सीवान )जिले के भगवानपुर हाट प्रखंड के नया प्राथमिक विद्यालय खैरवा मुशहर टोला…

3 weeks ago

राजेंद्र कॉलेज का पूर्ववर्ती छात्र समागम में अपनी यादों को साझा कर हुए भावुक

छपरा(सारण)लोकनायक जय प्रकाश नारायण के नाम पर स्थापित जय प्रकाश विश्वविद्यालय छपरा की अभिभूत इकाई…

3 weeks ago

14 मार्च को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार प्रसार के लिए रथ रवाना

सिवान(बिहार) आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार-प्रसार हेतु…

3 weeks ago

जनसंख्या संतुलन के नायकों का सीएस डॉ. राजकुमार चौधरी ने किया सम्मान

• सबसे अधिक महिला बंध्याकरण के लिए डॉ. मेहा कुमारी को मिला आवार्ड • चिकित्सा…

3 weeks ago

India AI Impact Summit 2026 में Elon Musk की अनुपस्थिति से सनसनी, OpenAI की मजबूत मौजूदगी के बीच चर्चा

लेखक:इरशाद खान नई दिल्ली, 20 फरवरी 2026 — भारत सरकार द्वारा आयोजित India AI Impact…

4 weeks ago

निक्षय मित्र योजना:डाॅ अंजू सिंह ने छपरा के 35 जबकि एकमा के 20 टीबी मरीजों के बीच फूड पैकेट का किया वितरण

छपरा:शहर स्थित ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति की संचालिका डॉ. अंजू सिंह के द्वारा विगत…

4 weeks ago