महाराजगंज(सीवान)सूबे के मुख्यमन्त्री नीतीश कुमार का जन्मदिन इस बार पूरे बिहार में व्यापक स्तर पर मनाया जाएगा, उक्त बाते जदयू बुद्धजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सह जिला के मुख्य प्रवक्ता प्रो.अभय कुमार सिंह ने कही। उन्होंने बताया कि सूबे के विकास पुरुष मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का 71 वां जन्मदिन 1 मार्च को व्यापक रूप से मानने को लेकर पूरे अनुमंडल में, समाज में तथा पार्टी के शुभचिंतको से भेट कर लोगों को उत्साहवर्धन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाजवाद के महानायक लोकप्रिय मुख्यमन्त्री नीतीश कुमार के दिन इस बार भोलेनाथ का महाशिवरात्रि का पावन पर्व भी है। उन्होंने बताया कि हम सभी कार्यकर्ता इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह के आह्वान पर नीतीश कुमार के दीर्घायु होने तथा उनके विकास यात्रा को नये आयाम हेतु महादेव की पूजा अर्चना कर जन्मदिन मनायेगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए गांव गांव में जनसम्पर्क अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने सभी पार्टी के कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे अपना बहुमूल्य सहयोग प्रदान करे।
लकड़ी नवीगंज(सीवान)जिला के लकड़ी नवीगंज थाना पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए दो चोरों…
सीवान:112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र के महाराजगंज के बोर्ड मिडिल स्कूल के खेल मैदान में महागठबंधन समर्थित…
बरबीघा से निर्दलीय उम्मीदवार बन राजनीतिक समीकरणों में हलचल बरबीघा(शेखपुरा)1990 के दशक में बिहार की…
सीवान:जिले के 112 महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र में राजद प्रत्याशी विशाल कुमार जायसवाल को सभी वर्गों…
मनीष वर्मा ने अपने संबोधन में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा विपक्ष में बैठे लोगों…
महाराजगंज(सीवान)जनसंपर्क यात्रा के तहत शनिवार को महराजगंज प्रखंड के विभिन्न पंचायतों और गाँवों में जनता…
Leave a Comment