सारण(बिहार)मुख्यमंत्री सह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार के निश्चय संवाद कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा व प्रखंडों में जिम्मेवारी तय करने के लिए छपरा टांडी में जदयू सहकारिता प्रकोष्ठ की एक बैठक जिलाध्यक्ष बैजनाथ सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें जिला कार्यसमिति के पदाधिकारी एवं प्रखंड अध्यक्ष सहित कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष पप्पू सिंह निषाद के निर्देशानुसार तय किया गया कि गांव में बूथ व पंचायत स्तर से लेकर प्रखंड व जिला संगठन के पदाधिकारियों के साथ ही अधिकाधिक संख्या में जनता को शामिल करना है।
ताकि पार्टी के सभी कार्यकर्ता एवं आम जनता मुख्यमंत्री के संबोधन को सुनें और विकासोन्मुख विजन को जानें। इसके लिए एलईडी टीवी सहित अन्य साधनों का उपयाेग किया जाएगा। इस दौरान कोराेना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए मास्क का उपयोग व फिजीकल डिस्टेंसिंग का अनुपालन अनिवार्य हाेगा। बैठक प्रारम्भ करने से पहले पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा के शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।इस बैठक में मुख्य रूप से वाल्मिकी पाठक, अभिनाश सिंह उर्फ संजय सिंह, रूपेश सिंह,संजीव सिंह, प्रभुनाथ सिंह पटेल,मुन्ना कुमार निक्की,अजीत नारायण सिंह, सोनु कुमार सिंह,बसंत कुमार सिंह ,ललन सिंह,नीरज कुमार सिंह,मनिन्दर कुमार सिंह,कृष्णनन्दन कुमार सिंह,किशुन प्रसाद,शशि भूषण सिंह,अशोक तिवारी,प्रमोद सिंह, सहित प्रकोष्ठ के सभी प्रखंड अध्यक्ष उपस्थित थे।
छपरा के प्रेक्षा गृह में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न छपरा:जिले में…
सारण(बिहार) जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी…
छपरा:मंडल कारा में निरुद्ध युवाओं को आत्मचिंतन, आत्मबल, नैतिक मूल्यों और सकारात्मक जीवन दृष्टि से…
एसएसपी पहुंच की घटना की जांच बिहार:सारण अज्ञात चोरों ने पुलिस प्रशासन को चुनौती देते…
छपरा:आज लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण के द्वारा शहर के…
एकमा(सारण)ऑस्ट्रेलिया के पररामट्टा शहर के पूर्व मेयर एवं वर्तमान काउंसलर (पार्षद) समीर पाण्डेय का एकमा…
Leave a Comment